Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नोएडा में विदेश भागने की तैयारी में जुटा वेनिस मॉल का फरार मालिक सतेंद्र भसीन गिरफ्तार 

    नोएडा में विदेश भागने की तैयारी में जुटा वेनिस मॉल का फरार मालिक सतेंद्र भसीन गिरफ्तार 

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMay 1, 2026 NCR

    नोएडा। एनबीडब्लू वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश न होने व विदेश भागने की फिराक में लगे ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को शुक्रवार को बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूरजपुर स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नेपाल बॉर्डर के रास्ते भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूर्व से जुड़े मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
    बता दे कि वर्ष 2015 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी के भसीन के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बावजूद पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, इसके बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रैंड वेनिस प्रोजेक्ट से जुड़े निवेशकों ने उन पर धोखाधड़ी, फंड डायवर्जन और आवंटन में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
    जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2026 में 2 अप्रैल को सतेंद्र भसीन की जमानत रद्द करते हुए एक सप्ताह के भीतर सरेंडर न करने का निर्देश दिए थे। साथ ही समय ऐसा न करने पर यूपी पुलिस गिरफ्तार करे। कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी सतेंद्र भसीन ने न ही सरेंडर किया और न आठ अप्रैल को समय बढ़ाने की याचिका खारिज होने के बाद भी अदालत के आदेशों का पालन किया। आरोपी ने विभिन्न कानूनी उपायों के जरिए मामले को लंबा खींचने का प्रयास किया और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी भी अदालत से छिपाई।
    वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित चौहान ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो गई है और 10 वर्ष पुराना है। वर्ष 2019 में मुख्य चार्जशीट, वर्ष 2022 व 2025 में पूरक चार्जशीट दाखिल की गई है, जिससे सभी साक्ष्य कोर्ट के सामने दिए है। बचाव पक्ष का तर्क था कि जब कोई बरामदगी शेष नहीं है,पुलिस रिमांड की मांग अनावश्यक और कानूनी रूप से असंगत है। साथ ही वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम संरक्षण मिलने और करीब 50 करोड़ रुपये जमा कराने का भी हवाला दिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
    कई साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार
    ग्रेटर नोएडा पुलिस ने वर्ष 2019 में विभिन्न मामलों के आरोपी ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू को एसएसपी ऑफिस से गिरफ्तार किया था। आरोपी मोंटू भसीन तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण से मिलने उनके दफ्तर पहुंचा था। गैर जमानती वारंट होने पर एसएसपी के आदेश पर भसीन को गिरफ्तार किया गया था। सतेंद्र भसीन के खिलाफ बीटा दो कोतवाली सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में कई केस दर्ज हैं।
    एनसीएलटी का उल्लंघन करने का आरोप
    डीएस ग्रुप ने सतेंद्र भसीन पर एनसीएलएटी के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सतेंद्र भसीन ने आदेश का उल्लंघन करते हुए वेनिस मॉल में उपलब्ध इकाइयों के स्वामित्व को एक इकाई ग्रांड एक्सप्रेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित करने का प्रयास किया है। भसीन ने ग्रांड वेनिस मॉल की इकाइयों के बाहर पोस्टर चिपकाए हैं, जिन पर ग्रांड एक्सप्रेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व का दावा किया गया है।
    बाइक बोट घोटाले में भी फंसा सतेंद्र भसीन
    वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन पर बाइक बोट कंपनी का पैसा इस्तेमाल करने का आरोप है। बाइक बोट कंपनी पर निवेशकों का पैसा मॉल में निवेश करने का आरोप है। पूर्व में आर्थिक अपराध शाखा की टीम द्वारा सतेंद्र भसीन को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद मॉल का मामला एनसीएलटी चला गया था। एनसीएलटी ने आईआरपी नियुक्त कर रखा है। आईआरपी की देखरेख में मॉल का संचालन किया जा रहा है।

    Post Views: 68

    Related Posts

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

    April 29, 2026By Roaming Express

    यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: तीन लाख के लालच में हमले की तैयारी, पाकिस्तान हैंडलर्स से संपर्क में थे आरोपी

    April 24, 2026By Roaming Express

    नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

    April 16, 2026By Roaming Express

    नोएडा में शिक्षा का ‘सालाना श्राद्ध’ और जेब कटवाती जनता

    March 30, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    March 16, 2026By Roaming Express

    नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित फॉक्सकॉन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

    February 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    संवाददाता (पंकज सिंह) बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में…

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1635426
    Hits Today : 1074
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.