संवाददाता (पंकज सिंह )
उप्र संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में बखिरा थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा को महज 17 दिन के भीतर ही उनके पद से हटा दिया गया। उनकी जगह उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी को बखिरा थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल आठ पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें दो निरीक्षक भी शामिल हैं। बताया गया कि अरविंद शर्मा को 12 मई को दुधारा थाने से हटाकर बखिरा थानाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रभारी न्यायालय सुरक्षा के पद पर तैनात इंस्पेक्टर सतीश सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है।
इसी क्रम में कांटे चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी को बखिरा थाने की कमान सौंपी गई है। उपनिरीक्षक प्रभांशु राय को कांटे चौकी प्रभारी तथा शैलेन्द्र कुमार को बघौली चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे को लाइन हाजिर किया गया है। ध्रुवनारायण यादव को कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक कमलेश यादव को धनघटा थाने में नई तैनाती दी गई है।
एसपी संदीप मीना ने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।








Hits Today : 1537
Who's Online : 9