संवाददाता ( पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) घनश्याम सागर ने जनपद के 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण आदेश 31 मई की देर शाम जारी किया गया। डीपीआरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, घनश्याम यादव और गोरखनाथ यादव को कुदरहा से दुबौलिया, विनय कुमार सिंह, अनूप कुमार और शेषराम दिवाकर को दुबौलिया से हर्रैया तथा पंकज यादव को दुबौलिया से कुदरहा स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अजय कुमार को कुदरहा से दुबौलिया, संदीप कुमार को हर्रैया से कुदरहा, अनिल सिंह को हर्रैया से दुबौलिया, अखंड प्रताप सिंह को हर्रैया से विक्रमजोत तथा शैलेन्द्र त्रिपाठी को रुधौली से सदर ब्लॉक भेजा गया है। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने सभी स्थानांतरित ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं









Hits Today : 1216
Who's Online : 15