संवाददाता ( पंकज सिंह)
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा तपसीधाम में आयोजित तीन दिवसीय हिंदू सम्मेलन, अखंड रामायण पाठ एवं सहभोज कार्यक्रम का रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव जय प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तपसीधाम में आयोजित यह तीन दिवसीय आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है। अखंड रामायण पाठ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को सदैव अपने आचरण एवं व्यवहार को श्रेष्ठ बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे कार्यों से ही व्यक्ति की पहचान बनती है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, महापौर गोरखपुर ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ द्वारा इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने हिंदुत्व की मजबूती और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान और शक्ति है। समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य करना हम सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में अशिमा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर तपसीधाम के महंत जय बक्स दास, अंकुर वर्मा, संजय द्विवेदी, दिग्विजय सिंह राणा, लाल बहादुर सिंह, दिनेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








Hits Today : 1775
Who's Online : 8