Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJune 13, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को बस्ती पहुंचे। उनके आगमन पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फुटहिया चौराहे पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

    तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेते हुए उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों तथा सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिले की संगठनात्मक एवं विकास संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा पार्टी के चल रहे अभियानों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जनभावनाओं से जुड़े मामलों में यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों अथवा संगठन पदाधिकारियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान है।

    पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जनप्रतिनिधि 50 तथा जिला पदाधिकारी 25 विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अभियान को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

    बैठक में 8 से 14 जून तक चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, 14 से 16 जून तक आयोजित जनकल्याण शिविर, 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने मंडल अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों तथा सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

    इस अवसर पर अष्टभुजा शुक्ल, प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, वीरेंद्र गौतम, अमृत कुमार वर्मा, किसन मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय,अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र कुमार चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, प्रदीप निषाद ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Post Views: 149

    Related Posts

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026By Roaming Express

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    संवाददाता ( पंकज सिंह) बस्ती। साइबर जालसाजों ने ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में…

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026
    LATEST NEWS

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1644080
    Hits Today : 903
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.