Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJune 30, 2026 उत्तर प्रदेश

    संवाददाता ( पंकज सिंह)

    बस्ती। साइबर जालसाजों ने ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। ऑनलाइन संपर्क के माध्यम से जालसाजों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर करा ली। जब पीड़ित ने निवेश की गई धनराशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वाल्टरगंज थाना क्षेत्र निवासी रिंकू यादव ने साइबर क्राइम थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनसे ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर ट्रेडिंग में निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया। जालसाजों ने कम समय में आकर्षक मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाकर उन्हें निवेश के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न तिथियों में बताए गए बैंक खातों में रकम भेजनी शुरू कर दी।

    पीड़ित के अनुसार, जालसाजों ने उनसे कुल 12 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर करा लिए। बाद में जब उन्होंने अपनी जमा धनराशि और कथित लाभांश निकालने का प्रयास किया तो कोई रकम वापस नहीं मिली। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।

    इसके बाद रिंकू यादव ने साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मामले में साइबर क्राइम थाने में अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे की विवेचना साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक भगवान सिंह को सौंपी गई है।

    Post Views: 19

    Related Posts

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026By Roaming Express

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    संवाददाता ( पंकज सिंह) बस्ती। साइबर जालसाजों ने ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में…

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026
    LATEST NEWS

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1641672
    Hits Today : 1768
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.