उप्र बस्ती जिले को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कीर्ति प्रकाश भारती मंगलवार सुबह छह बजे नगर पंचायत बभनान पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी हर्रैया राजेश यादव, मंडल कार्यक्रम प्रबंधक अमरेंद्र प्रताप सिंह तथा नगर पंचायत बभनान की अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह के साथ विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। भ्रमण के दौरान नागरिकों ने नालियों की नियमित सफाई न होने, जल निकासी की समस्या तथा सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम की शिकायत की। इस पर सीआरओ ने अधिशासी अधिकारी को बरसात को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर सभी नालियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान वार्ड में निर्माणाधीन सीसी सड़क का भी जायजा लिया गया। सीआरओ ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने की स्थिति मिलने पर प्रशासन ने तत्काल अतिक्रमण हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया। सीआरओ ने कहा कि सड़कें आमजन की सुविधा के लिए हैं और किसी भी स्थिति में उन पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम राजेश यादव ने भी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। सेंटर अभी पूर्ण रूप से संचालित नहीं मिलने पर सीआरओ ने इसे एक सप्ताह के भीतर शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा








Hits Today : 2384
Who's Online : 6