Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » फर्जी क्यूआर पेमेंट से ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

    फर्जी क्यूआर पेमेंट से ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJuly 14, 2026 उत्तर प्रदेश

    बस्ती। साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए बस्ती साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’ के तहत फर्जी क्यूआर भुगतान कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह अमहट पुल के पास फोरलेन मार्ग से तीनों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास चौधरी उर्फ कार्तिक निवासी माधवापुर, राज यादव निवासी वंजरिया और महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या निवासी बनकटवा थाना सोनहा के रूप में हुई है। पुलिस एक अन्य आरोपी अभिजीत शर्मा की तलाश में जुटी है।

    पुलिस के मुताबिक, जिनवा चौराहे पर जन सेवा केंद्र संचालित करने वाले संदीप वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 और 27 अप्रैल को चार युवक अपनी मां और परिजनों के इलाज का हवाला देकर उनके बिजनेस क्यूआर कोड पर क्रमशः 20,400 और 30,550 रुपये ट्रांसफर कर नकद रुपये ले गए। बाद में पता चला कि यह रकम साइबर ठगी से जुड़ी थी, जिसके चलते उनके खाते पर होल्ड लगा दिया गया।

    सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर ठगी से प्राप्त रकम जन सेवा केंद्र के क्यूआर कोड पर भेजकर 50,950 रुपये नकद लेते थे और बाद में आपस में बांट लेते थे।

    प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

    Post Views: 122

    Related Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026By Roaming Express

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti news:तंत्र-मंत्र के नाम पर डराकर जेवर हड़पने वाले दो गिरफ्तार

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti News: कांवड़ मार्ग पर अफसरों ने परखी व्यवस्था मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने कर्ण मंदिर व भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, फुटहिया में बांटा प्रसाद

    August 11, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672294
    Hits Today : 2271
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.