उप्र बस्ती जिले में बजाज ऑटो की लोकप्रिय पल्सर श्रृंखला में नई पल्सर एन160 एसएस को शामिल किया गया है। प्रकाश ऑटो सेल्स, में बाइक का भव्य लॉन्च और अनावरण कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविंद्र चौधरी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान नई बाइक के फीचर्स और खूबियों के बारे में जानकारी दी गई।
नई पल्सर एन160 एसएस को युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। बाइक में पूरी तरह डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन की सुविधा दी गई है। कंपनी के अनुसार, पिछले मॉडल की तुलना में इसमें 3.5 पीएस अतिरिक्त शक्ति, डुअल चैनल एबीएस और गोल्डन यूएसडी फोर्क जैसे फीचर दिए गए हैं।
बाइक के लाल-काले रंग का संयोजन, लाल रिम स्ट्रिप्स और स्ट्रीटफाइटर लुक इसे अलग पहचान देते हैं। लॉन्च के दौरान मौजूद लोगों ने बाइक के डिजाइन, तकनीक और परफॉर्मेंस की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रकाश ऑटो के डीलरशिप ओनर रवि प्रकाश चौधरी, सुजीत चौधरी, आयुष चौधरी और कृष्ण चौधरी के अलावा बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर प्रतीक रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, संदीप श्रीवास्तव, नेटवर्क ओनर्स, प्रकाश ऑटो का स्टाफ, बलवंत उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।







Hits Today : 2635
Who's Online : 10