Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » 102 करोड़ रुपए मूल्य का ड्रग्स बरामद, भारत म्यांमार सीमा पर हुई कारवाई

    102 करोड़ रुपए मूल्य का ड्रग्स बरामद, भारत म्यांमार सीमा पर हुई कारवाई

    अभियान में 34 किलो से अधि मेथामफेटामाइन टैबलेट्स, 11 उग्रवादियों, 5 हथियार, 6.9 करोड़ रुपए की अफीम, 690 लीटर नकली शराब जब्त
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 19, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भारत- म्यांमार सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ भारतीय सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। असम राइफल्स की एक यूनिट ने मिजोरम के चम्फाई जिले के जोटे इलाके में 34 किलो से अधिक मेथामफेटामाइन टैबलेट्स जब्त की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 102.65 करोड़ रुपए बताई जा रही है। स्पीयर कोर इंडियन आर्मी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया कि 18 सितंबर 2025 को विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर असम राइफल्स की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका। लेकिन चुनौती मिलते ही वह सामान छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। तलाशी में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुईं। बरामद नशीली सामग्री को आगे की जांच के लिए आबकारी और नारकोटिक्स विभाग, चम्फाई को सौंप दिया गया है। इससे पहले 8 सितंबर को भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, चंदेल, थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में संयुक्त अभियान चलाए थे। इन अभियानों में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही 5 हथियार, 6.9 करोड़ रुपए की अफीम, 690 लीटर नकली शराब और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई थी। इसके अलावा, 3 सितंबर को भी एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था, जो सीमापार से संचालित हो रहा था। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में जमीन के नीचे छुपाई गई नशीली सामग्री बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹7 करोड़ आँकी गई थी। सैन्य बलों का कहना है कि म्यांमार से लगती सीमा के रास्ते ड्रग्स सिंडिकेट सक्रिय है, जो नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कार्रवाई से इन नेटवर्क्स को बड़ा झटका लगा है।भारत सरकार और सेना लंबे समय से नॉर्थ-ईस्ट में नशीली दवाओं की तस्करी और उग्रवाद के बीच गहरे रिश्तों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। हाल की कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा बल सीमापार से आने वाले इस अवैध धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं।

    Post Views: 186

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1702723
    Hits Today : 130
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.