ईचढ़वा पुल के पास झपट्टेबाजी, महिला सड़क पर गिरकर घायल
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत मुंडेरवा–लालगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। ईचढ़वा पुल के पास बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला झपट्टेबाजी के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई।जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थानाक्षेत्र के सैदवार निवासी कलावती (48) पत्नी सत्यनारायण शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कुरियार बाजार से सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान ईचढ़वा के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। झटके से कलावती गिरकर घायल हो गईं।स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले लहरी गांव में भी एक महिला के साथ ऐसी ही घटना हुई थी। राहगीरों ने घटनाक्रम की जानकारी तत्काल 112 नंबर पर दी। सूचना पाकर मुंडेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।








Hits Today : 945
Who's Online : 8