Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » यूपी में एफआईआर से होर्डिंग तक जाति की जाएगी ‘डिलीट’

    यूपी में एफआईआर से होर्डिंग तक जाति की जाएगी ‘डिलीट’

    हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने जारी किया आदेश, जातिगत रैलियां भी प्रतिबंधित की जाएंगी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 21, 2025 Uncategorized

    लखनऊ : देश से लेकर प्रदेश की सियासत में जातीय मुखरता के बीच अहम दस्तावेजों से अब जाति को ‘डिलीट’ किया जाएगा। पुलिस की ओर से दर्ज किए जाने वाले एफआईआर में जाति कालम हटाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में जातीय होर्डिंग लगाने और जातीय रैलियां आयोजित करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

    मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्ट्म्स (CCTNS) पर प्रयोग किए जा रहे प्रारूपों में अभियुक्तों की जाति अंकित जाने संबंधी फील्ड को डिलीट किए जाने और अभियुक्त के पिता के साथ माता का नाम भी अंकित किए जाने के लिए नैशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) से पत्राचार किया जाए। जब तक NCRB यह व्यवस्था CCTNS पोर्टल में नहीं की जाती है तब तक जाति संबंधी सूचना वाले कॉलम को खाली छोड़ दिया जाए।

    थानों के नोटिस बोर्ड पर भी नहीं होगी जाति
    आदेश के अनुसार थानों के नोटिस बोर्ड पर सभी अभियुक्तों के नाम के साथ उनकी जाति का नाम उल्लेख नहीं किया जाएगा। मौजूदा बोर्डों से भी उनको हटाया जाएगा। बारामदगी पंचनामा, गिरफ्तारी मेमो और व्यक्तिगत तलाशी मेमो आदि में भी अभियुक्त की जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। पुलिस की ओर से तैयार किए जाने वाले अभिलेखों में अभियुक्त के पिता के साथ ही माता का नाम भी अंकित किया जाएगा।

    जातिगत अभिमान से जुड़े साइन बोर्ड न लगें
    मुख्य सचिव ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि वाहनों, सार्वजनिक स्थानों पर जाति के नाम पर या जाति के नाम पर महिमामंडित करने वाले स्लोगन या स्टीकर लगाने आदि लगाकर चलाने वाले वाहनों का केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत चालान किया जाए। कस्बों, तहसीलों, जिला मुख्यालयों में जातिगत या अभिमान के कारण जाति का महिमामंडन करने वाले और भौगोलिक क्षेत्रों को जातिगत क्षेत्र या जागीर घोषित करने वाले साइनबोर्ड्स या घोषणाओं को तत्काल हटाते हुए भविष्य में ऐसा कोई भी बोर्ड्स न लगने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए।

    जातिगत रैलियों पर प्रतिबंधित, सोशल मीडिया पर नजर
    आदेश के अनुसार राजनीतिक उद्देश्यों से आयोजित जाति आधारित रैलियां, कार्यक्रम समाज में जातीय संघर्ष को बढ़ावा देते हैं, जो लोक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता के विपरीत हैं। इन पर प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी जाति को महिमामंडित करने वाले या किसी जाति को निंदा करने वाले मैसेज, पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया के जरिए जातिगत द्वेष फैलाने या जातिगत भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

    एससी-एसटी एक्ट में छूट
    आदेश में उनक कानूनों के तहत जाति के उल्लेख में छूट दी गई है जिनमें इसका जिक्र किया जाना कानूनी बाध्यता है। मसलन एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों की विवेचना के लिए अभियुक्त एवं पीड़ित की जाति अंकित की सकती है। विभागों से आदेश के सभी बिंदुओं का पूरी तरह से पालन कराने को कहा गया है।

    यह कहा था हाईकोर्ट ने
    प्रवीण छेत्री बनाम स्टेट ऑफ यूपी के मामले में 16 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि आधुनिक तकनीक के युग में पहचान के लिए जाति का उपयोगसंवैधानिक नैतिकता को कमजोर करता है। साथ ही संवैधानिक लोकतंत्र के लिए भी गंभीर चुनौती है। 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए जाति का उन्मूलन हमारे राष्ट्रीय एजेंडे का एक केंद्रीय हिस्सा होना चाहिए। कोर्ट ने अपने फैसले में यूपी सरकार को विभिन्न दस्तावेजों एवं आयोजनों से जाति का उल्लेख हटाने के लिए एसओपी बनाने के भी निर्देश दिए थे।

    Post Views: 107

    Related Posts

    सीबीएसई बोर्ड में इस बार पेन नहीं, कंप्यूटर से चेक होंगी बाहरवीं की कॉपियां

    February 27, 2026By Roaming Express

    कंपनीबाग का गुरु गोबिंद सिंह स्मृति चौक फिर होगा भव्य, पीडब्ल्यूडी ने संभाली जिम्मेदारी

    February 27, 2026By Roaming Express

    हिट-एंड-रन केस में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे देबांग्शु पाल चौधरी गिरफ्तार

    February 23, 2026By Roaming Express

    चेन्नई जाने वाली विमान रद्द, बागडोगरा में यात्रियों का हंगामा

    December 4, 2025By Roaming Express

    राजसी ठाठ बांट के साथ मना मेयो कॉलेज का 150वीं वर्षगांठ

    December 1, 2025By Roaming Express

    काशी की धरती पर प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

    November 7, 2025By Roaming Express
    Top Posts

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    – कहा तृणमूल कांग्रेस के बूथ एजेंटों की गिरफ्तारी का आदेश इसलिए दिया गया…

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    April 14, 2026
    LATEST NEWS

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1598558
    Hits Today : 158
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.