बस्ती जिले के शहर गांधीनगर स्थित रामप्रसाद गली में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर लगाए जाने से चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे बैनर लगने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, चर्चा बढ़ने के साथ ही पोस्टर हटा लिए जाने की बात भी सामने आ रही है। इस बीच दुर्गा पूजा समारोह और शुक्रवार की नमाज को लेकर जिलेभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह आस्था का विषय है और इसे व्यक्त करना सबका अधिकार है, लेकिन इस बात पर नजर रखी जा रही है कि कहीं कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने के मकसद से इस तरह के पोस्टर न लगाए। किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि हर स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।









Hits Today : 1615
Who's Online : 11