Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » विधायक अजय सिंह के आश्वासन और तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद समाप्त हुआ धरना

    विधायक अजय सिंह के आश्वासन और तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद समाप्त हुआ धरना

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 28, 2025 उत्तर प्रदेश
    बस्ती। जिले के हर्रैया थानांतर्गत रजवापुर चेफवा में दो समुदायों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गांव के पास स्थित जील्ला चौराहे पर पहुंचे और पूर्वाह्न 11 बजे से धरना शुरू कर फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग शुरू कर दी। हर्रैया के साथ तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएचओ हर्रैया तहसीलदार सिंह ने मान-मनौव्वल का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। शाम करीब चार बजे हर्रैया विधायक अजय सिंह धरनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपनी मांग दोहराई। विधायक ने निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कहते हुए एसएचओ हर्रैया को केस वापस लिए जाने की हिदायत दी।
    वहीं प्रकरण में एसपी अभिनंदन ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि मामले में चूक सामने आने के बाद बीट प्रभारी उप निरीक्षक अशोक चंद, सिपाही बृजेश और दीपक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
    इससे पूर्व धरनारत लोगों ने यह भी मांग रखी कि अभी भी पूजा समिति के सदस्यों को मारपीट कर धमकाने के दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकी भी दे रहे हैं। इस पर विधायक ने थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर पोस्ट की धमकी को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विधायक के आश्वासन के बाद पूजा समिति के साथ धरने पर बैठे सैकड़ों लोग हटने को राजी हुए। इसके बाद चौराहे पर यातायात फिर से बहाल हो पाया। पुलिस ने बाइक फूंकने के आरोप में पूजा समिति के राजेंद्र सिंह, राज पटवा अरविंद चौधरी उर्फ बबलू संदीप वर्मा व 5-6 अज्ञात पर क्रास केस दर्ज किया है।
    शुक्रवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ग्राम प्रधान रजवापुर भरत लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत के चेफवा बाजार में उमेश कनौजिया के दरवाजे पर वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
    आरोप है कि गुरुवार को ग्राम पंचायत के चेफवा निवासी अब्दुल समद पुत्र इब्राहिम व उनके लड़के आफताब खान उर्फ गुलाम, जीशान बाइक से, कासिम, कल्लू लाठी, डंडा, चाकू लेकर पहुंच गए और प्रेमकुमार व मेरे ऊपर हमलावर हो कॉलर पकड़ धमकी दी और मारपीट करने लगे।

    Post Views: 228

    Related Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026By Roaming Express

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026By Roaming Express

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026By Roaming Express

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026By Roaming Express

    योगी सरकार का राजस्व अफसरों पर बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 को नोटिस

    September 8, 2026By Roaming Express

    Basti News :विधायक दूधराम की पहल पर चरकैला पहुंचा प्रशासन, जलभराव से राहत की जगी उम्मीद

    September 7, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1702745
    Hits Today : 214
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.