Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच की शोक सभा सम्पन्न

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच की शोक सभा सम्पन्न

    व्यापारी बोले हमने गौरीशंकर भानीरामका के रूप में अपना मार्गदर्शक खो दिया
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 30, 2025 उत्तर प्रदेश

    बहराइच 1 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के जिलाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक स्व. गौरीशंकर भानीरामका के निधन पर शहर के आनन्द मार्केट में आयोजित शोकसभा में व्यापारी समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में जिलेभर से व्यापारीगण व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    सभा के उपरांत सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने व्यापार मंडल की ओर से शोक संदेश पत्र भानीरामका परिवार से उनके निवास पर भेंट कर सौंपा और अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। इस अवसर पर पूरे वातावरण में गहरा दुःख और संवेदना का भाव व्याप्त रहा।

    सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल संरक्षक अशोक मातनहेलिया ने कहा कि भानीरामका जी व्यापारी समाज के अभिभावक थे, जिन्होंने न्यायसंगत मुद्दों पर निडरता से आवाज़ उठाई और किसी भी बड़े अधिकारी के सामने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव डटे रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

    कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुलभूषण अरोरा ने कहा कि गौरी बाबू हम सबके अभिभावक की तरह थे। वो जो कहते थे हम सब अक्षरशः उसका पालन करते थे। उनका जाना हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। हमारा फर्ज है कि हम सब उनकी राह पर चलकर व्यापार मंडल को मजबूत बनाकर रखें।

    व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊजी’ ने कहा कि हम सभी ने गौरी बाबू के रूप में अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है। उनकी कमी को पूरा कर पाना तो अत्यंत कठिन है। फिर भी हम सभी व्यापारी उनके बताए रास्तों पर चलकर ऐसे काम करें कि उनकी आत्मा को शांति मिले, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    जिला महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया ने कहा कि उनके रहने से व्यापारी वर्ग को आत्मविश्वास मिलता था। उन्होंने व्यापारी समाज को एकजुट रखने का कार्य किया, जो अविस्मरणीय रहेगा।

    उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने उन्हें सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति एक बार उनसे मिल भर लेता था, वो उन्हीं का होकर रह जाता था। उनके जाने से व्यापार मंडल में आए शून्य को भर पाना अत्यंत ही कठिन होगा।

    नगर महामंत्री आशीष कंसल ने कहा कि जब भी किसी व्यापारी को कोई समस्या होती थी, भानीरामका जी समाधान के लिए सबसे पहले खड़े रहते थे।

    जिला कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय भानीरामका जी व्यापारियों की ढाल थे। वे हमेशा निष्पक्ष और निडर होकर हमारी लड़ाई लड़ते थे।

    नगर कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना ने कहा कि उनका सहज और समाधानकारी दृष्टिकोण हम सबके लिए अनुकरणीय था। वे सिर्फ अध्यक्ष नहीं, बल्कि सभी के परामर्शदाता थे। व्यापारियों को संगठित करने का उनका प्रयास बहराइच के लिए अमूल्य था।

    नानपारा व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ ने कहा कि स्वर्गीय गौरी शंकर बाबू व्यापार मंडल के समर्पित और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अथक प्रयास किए और व्यापार जगत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मिलनसार और सहयोगी प्रवृत्ति के लिए जाने जाते थे।

    युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने कहा कि उनका मार्गदर्शन युवाओं को नई ऊर्जा देता था और हम उनके बताए रास्ते पर चलकर उनकी स्मृति को जीवित रखेंगे।

    जिला युवा महामंत्री पीयूष मातनहेलिया ने कहा कि उनकी सादगी और अपनापन उन्हें सभी के दिलों के करीब ले आया था।

    स्व. गौरीशंकर भानीरामका जी की सादगी, मिलनसार स्वभाव और नेतृत्व क्षमता को स्मरण करते हुए उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यापारी समाज की सेवा करते रहेंगे।

    शोक सभा में व्यापार मंडल पदाधिकारी
    अशोक मातनहेलिया, कुलभूषण अरोरा, दीपक सोनी ‘दाऊजी’, बृजमोहन मातनहेलिया, मनीष मल्होत्रा, आशीष कंसल, नवनीत अग्रवाल, सुमित खन्ना, अब्दुल मुशीर सेठ, मयंक त्रिपाठी, पीयूष मातनहेलिया, पुरूषोत्तम गुप्ता, महेश गुप्ता, अतुल सिंह, महेश अग्रवाल, मनोज बंसल, शीतल अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, गौरव अरोरा, विनय कुमार जैन, राजेश रस्तोगी, घनश्याम दास आदि व्यापारी मौजूद रहे।

    Post Views: 191

    Related Posts

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026By Roaming Express

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026By Roaming Express

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

     पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर बस्ती। शहर के कंपनी बाग…

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1825203
    Hits Today : 2249
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.