बस्ती जिले के रूधौल़ी थाना के नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को छेड़खानी से परेशान एक युवती ने चेयरमैन के पिता पर ईंट से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने आरोपी पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी, जो क्षेत्र के चेयरमैन का पिता बताया जा रहा है, लंबे समय से उसे रास्ते में रोककर परेशान करता था। सोमवार को उसने फिर से छेड़खानी की कोशिश की, तो युवती ने आत्मरक्षा में पास पड़ी ईंट उठाई और आरोपी को दौड़ाकर मार दिया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी उनका पड़ोसी है और घर की महिलाओं पर गलत नजर रखता है। पहले भी उसकी हरकतों की शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन वह बाज नहीं आया। सोमवार की घटना से परेशान होकर बेटी को यह कदम उठाना पड़ा।
छेड़खानी से तंग युवती ने चेयरमैन के पिता पर ईंट से किया हमला, बोली“अब नहीं सहूंगी अत्याचार”
Related Posts
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 4761 |
Who's Online : 28 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com


Hits Today : 4761
Who's Online : 28