बस्ती जिले में कोतवाली पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ रायबरेली व लुधियाना में दुष्कर्म करने की घटना में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए निकली किशोरी लुधियाना जा पहुंची और आरोपी के चंगुल में फंस गई। शिकायत करने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।मामले में दिल्ली की सब्जी मंडी नाथ थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसकी रिपोर्ट बस्ती भेज दी। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने तहरीर देकर बताया है कि जनवरी 2025 में वह अपने घर से किसी बात पर नाराज होकर निकल गई। वह रेलवे स्टेशन गई और ट्रेन पकड़ कर दिल्ली जाने के लिए निकली। लेकिन वह दिल्ली न पहुंचकर लुधियाना पहुंच गई। यहां एक महिला उसे मिली और उसके घर पर करीब माह तक काम किया। इसके बाद वह घर वापस लौटने के लिए शेरपुर रेलवे स्टेशन पर चली गई। यहां पर उसकी मुलाकात एक अमन तिवारी नामक व्यक्ति से हुई। वह उसे अपने साथ लेकर चला गया। आरोप है कि दो-तीन दिन बाद अपने पैतृक गांव ले जाने के नाम पर रायबरेली लेकर चला गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद फिर से लुधियाना में लेकर चला आया और छह बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। यहां अमन की पत्नी भी थी। उसने अश्लील वीडियो बना लिया। वहां से निकलकर किसी तरह किशोरी फिर से दिल्ली पहुंची और यहां के सब्जी मंडी नार्थ दिल्ली थाने में पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि प्रकरण में आरोपी अमन तिवारी निवासी रायबेरली और उसकी पत्नी सपना देवी पर केस दर्ज की है।

Hits Today : 5039
Who's Online : 29