बस्ती जिले में नगर पंचायत भानपुर से अलग हुई ग्राम पंचायत कोठिला खास और आमा प्रथम में अब प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित हो गई है। दोनों ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत (सल्टौआ गोपालपुर) वीरेन्द्र प्रसाद तिवारी को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि 5 दिसंबर 2019 की नगर विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत भानपुर में शामिल किया गया था। इसके खिलाफ पुष्पा देवी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दोनों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत भानपुर से बाहर करने का आदेश पारित किया।
कोर्ट के आदेश पर नगर विकास विभाग ने दोनों ग्रामों को नगर पंचायत की सूची से हटा दिया और जनवरी 2025 में पंचायतीराज विभाग ने इन्हें विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर में शामिल कर लिया। हालांकि, प्रधान न होने के कारण यहां के विकास कार्य बाधित हो गए थे।
स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष सचिव पंचायतीराज ने दोनों ग्राम पंचायतों में प्रशासक एवं ग्राम सचिव की तैनाती का आदेश जारी किया। अब एडीओ पंचायत विकास कार्यों के साथ नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएंगे।
नगर पंचायत भानपुर से अलग हुई ग्राम पंचायत कोठिला खास और आमा प्रथम में प्रशासन की तैनाती, अब एडीओ पंचायत करेंगे विकास कार्यों का संचालन
Related Posts
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 4780 |
Who's Online : 28 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com


Hits Today : 4780
Who's Online : 28