Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » कप्तानगंज में सरदार पटेल जयंती पर भाजपा की भव्य पदयात्रा,देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

    कप्तानगंज में सरदार पटेल जयंती पर भाजपा की भव्य पदयात्रा,देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 12, 2025 उत्तर प्रदेश
    बस्ती जिले के विधानसभा कप्तानगंज में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संगठन के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत सुबह दुबौला चैराहा से हुई, जहाँ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा का नेतृत्व विधानसभा संयोजक अखण्ड सिंह ने किया। सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत के गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा श्री गणेश विद्या मंदिर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाबू पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ समापन सभा आयोजित की गई। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। तिरंगा झंडों और बैनरों से सजा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया था।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकजुट राष्ट्र का स्वरूप दिया।
    गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने भारत को सशक्त और संगठित राष्ट्र बनाया। पूर्व विधायक दयाराम चैधरी, मुख्य वक्ता उमा शंकर पटवा, जिले के प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और अखण्ड सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वही मजबूत भारत का सपना साकार हो रहा है, जिसका स्वप्न पटेल जी ने देखा था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारतीय राजनीति के वह नायक थे, जिनकी नीति, संगठन और अनुशासन आज भी हमारे लिए प्रेरक हैं।मंचासीन प्रमुख कार्यकर्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, पूर्व विधायक सी.ए. चंद्र प्रकाश शुक्ल, प्रत्यूष सिंह, अरविंद सिंह, कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी, हरदिया मंडल अध्यक्ष लवकुश शुक्ल, गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, परसा मंडल अध्यक्ष मनोज पाठक, दुबौलिया मंडल अध्यक्ष गंगेश सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, विनोद चैधरी, विजय गुप्ता, नागेंद्र सिंह सिंकू राणा, अनुपम पांडे, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश ओझा, अजीत पांडे, सोनू, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    सभा का संचालन मीडिया संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने किया। वक्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    Post Views: 109

    Related Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express

    आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी हारिश अली मुरादाबाद से गिरफ्तार

    March 16, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    March 16, 2026By Roaming Express

    यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं

    March 11, 2026By Roaming Express

    Basti News:दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में किया आत्महत्या का प्रयास

    March 8, 2026By Roaming Express

    बस्ती में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

    March 8, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    बहराइच, 19 मार्च। जनपद बहराइच व उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है…

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026

    आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ, कलश स्थापना के साथ शुरू मां के नौ दिनों की पूजा

    March 18, 2026
    LATEST NEWS

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1575027
    Hits Today : 2053
    Who's Online : 18
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.