Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » पुलिस और एसओजी ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

    पुलिस और एसओजी ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 5, 2025 उत्तर प्रदेश

    -चोरी के छह इंजन और एक पम्पिंग सेट बरामद

    बस्ती जिला के थाना कलवारी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कबाड़ी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में चोरी के छह लिस्टर इंजन और एक पम्पिंग सेट बरामद हुए। पुलिस लाइन सभागार में शुकवार को एसपी अभिनंदन, एएसपी श्यामकांत और सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा किया। बताया कि शुकवार को सुबह थाना कलवारी पुलिस और एसओजी टीम ने थाना कलवारी, थाना लालगंज और जनपद अंबेडकरनगर के खेतों से चोरी हुई इंजन की चोरी का पर्दाफाश किया। गिरफ्तारी के क्रम में रिजवान पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी काजीपुरा तलवापार, थाना अलीगंज, अंबेडकरनगर और अमरजीत जायसवाल पुत्र स्व. मोतीराम जायसवाल निवासी मोहल्ला इदारतगंज, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ (कबाड़ी) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से छह डबल फ्राइबिल लिस्टर इंजन, एक नया 6.5 HP फील्ड मार्शल पम्पिंग सेट, TATA ACE वाहन (UP45 BT 1584), ₹2270 नकद, रिंच, पिलास, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। बताया कि मुखबिर की सूचना पर थन्हवा मुड़ियारी मोड़ पर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गाड़ी रुक गई। तीन में से दो अभियुक्त भाग गए, जबकि रिजवान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कबाड़ी अमरजीत को मऊ से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।पूछताछ में रिजवान ने बताया कि वे किसानों के खेतों में लगे इंजन और पम्पिंग सेट चोरी करके कुछ अपने घर पर छिपाते और बाकी अमरजीत कबाड़ी को बेच देते थे। उन्होंने कई चोरी की घटनाओं का विवरण भी पुलिस को दिया।

    पुलिस ने अभियुक्तों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना कलवारी के थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ सिंह यादव सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

     

    Post Views: 126

    Related Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express

    आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी हारिश अली मुरादाबाद से गिरफ्तार

    March 16, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    March 16, 2026By Roaming Express

    यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं

    March 11, 2026By Roaming Express

    Basti News:दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में किया आत्महत्या का प्रयास

    March 8, 2026By Roaming Express

    बस्ती में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

    March 8, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    बहराइच, 19 मार्च। जनपद बहराइच व उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है…

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026

    आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ, कलश स्थापना के साथ शुरू मां के नौ दिनों की पूजा

    March 18, 2026
    LATEST NEWS

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1575293
    Hits Today : 2910
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.