उप्र बस्ती जिले में कर्मा देवी समूह अपना 16वां स्थापना दिवस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम के रूप में मना रहा है। उत्सव का शुभारंभ बुधवार को प्रेरक कथा से हुआ, जिसमें आचार्य शांतनु महाराज ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “जीवन लंबा नहीं, बल्कि जीवन सार्थक होना चाहिए।” उनके विचारों ने सभी को जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित किया। समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने बताया कि महाराज ने गुरु शिष्य परंपरा, संतों के त्याग और संत-संग की महिमा पर जो मार्गदर्शन दिया, वह छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के साथ अध्यात्म का जुड़ाव आज की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में समूह के चेयरमैन ओ. एन. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस ) ने आचार्य शांतनु महाराज को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कर्मा देवी समूह अपने 16 वर्षों के गौरवशाली सफर के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आयोजन भव्य रूप से करेगा। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समूह के चेयरमैन ओ. एन. सिंह ने कहा कि 16 वर्षों में संस्थान ने शिक्षा, सामाजिक कार्य और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कर्मा देवी समूह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी कारण शिक्षा जगत में इसकी विशिष्ट पहचान है।








Hits Today : 1040
Who's Online : 11