उप्र बस्ती जिले में शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में एलुमिनी मीट 25 जनवरी को होना तय किया गया है । इस कार्यक्रम का आयोजन केडीसी कैंपस में होगा। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहराने वाले गौरव बढ़ाने वाले 7 पूर्व छात्रों को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट स्टूडेंट एलुमिनी अवार्ड सहित
इस अवसर पर कुछ पूर्व शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कॉलेज एलुमिनी एसोशियेशन के तत्वाधान में सम्मानित किया जायेगा यह जानकारी एलुमिनी एसोशियेशन के संस्थापक को कन्वेनर नितिन सूर्यवंशी एवं को-कनवेनर रुचि पांडेय एवं अनीता सिंह ने दी। एलुमिनी एसोशियेशन के तत्वाधान में महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देश विदेश के छात्रों का जुटान होगा कॉलेज के बीते दिनों को जहाँ याद करेंगे वहीं कॉलेज के विकास पर चर्चा करेंगे। संस्थापक कनवेनर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि विगत 8 वर्षों में एसोशिएशन के तत्वाधान में यह तीसरा पूर्व छात्रों का समागम होगा। एसोशिएशन ने गठन के बाद से ही महाविद्यालय की गतिविधियों से अपने को जोड़कर महाविद्यालय की प्रगति और विकास में सहभागी बना है। कालेज प्रसाशन को साथ लेकर गौरव गलियारा स्थापित हुआ और अधूरे पड़े सभागार के निर्माण में पूर्व छात्रों ने मदद की और उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह बताते हुए खुशी है कि कालेज से पढ़कर निकलें पूर्व छात्र आज भी कालेज की चिंता कर रहे।







Hits Today : 2010
Who's Online : 10