Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विहिप पूरे गुस्से में

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विहिप पूरे गुस्से में

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 24, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

     

    – कहा,भारत सरकार सभी संबंधों को करें खत्म, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को चिन्हित कर निकाला जाय

    – क्या आपको पता है कि कैसे लगातार घट रही हिन्दुओं की संख्या

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंतित है,हिन्दुस्थान और विश्व के सभी सनातनी हिंदू अपने बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ है। विश्व हिंदू परिषद के राज्य सचिन लक्ष्मण बंसल ने पश्चिम बंगाल के सभी सनातनियों से आग्रह किया है की जिहादी मानसिकता वालो को बहिष्कार करे ,अपने व्यवहार,वयवसाय,अपने जीवन से त्याग करे ।
    भारत सरकार से आग्रह करते है की बांग्लादेश से तुरंत व्यवसाय बंद करे, सीमा बंद करे जितने भी रोहंगिया भारत में है उन्हें अविलंब भारत से निकाले। भारत सरकार से आग्रह है की मुस्लिम समुदाय अभी भारत में अल्पसंख्यक नहीं रहे उन्हें यह श्रेणी से बाहर करे और सभी सुविधा बंद करे. सभी बांग्लादेश वीसा कार्यालय बंद करे। सभी बांग्लादेश के बैंक बंद करे।अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के तहत बांग्लादेश को घेरे और मोहम्मद यूनिस से नोबेल पुरस्कार वापस ले और ज़िम्मेदार जिहादियों पर कारवायी कराए। कोलकाता में निर्दोष साधु संतों के अपर लाठी से बंगाल पुलिस का आक्रमण घोर निंदनीय है। हिंदू समाज अपने मार्गदर्शन देने वाले संत समाज का अपमान सहन नहीं करेगा । पश्चिम बंगाल पुलिस के अपर कानूनी कारवाई होनी चाहिए । कभी सोचा क्यों खत्म हो रहे बंगाल से हिंदू : विहिप के प्रवक्ता सुशील रामपुरिया और हिन्दू ध्वज वाहक सीताराम डालमिया ने बताया कि 1971 से 2025 के बीच 54 साल में बांग्लादेश सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और डेमोग्राफिक बदलावों से होकर गुजरा। इसका सबसे नकारात्मक असर वहां की हिन्दू आबादी पर पड़ा।अगर बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 1971 से 2025 तक वैश्विक औसत दर (लगभग 1.1% प्रति वर्ष) से बढ़ती, तो 2025 में वहां लगभग 2.17 करोड़ (21.7 मिलियन) हिंदू होते. लेकिन 1971 में जिस बांग्लादेश में हिन्दू वहां की कुल आबादी का 22 फीसदी थे, वहां अब कुल आबादी का 8 फीसदी से भी कम रह गए हैं. इस तरह वहां 54 साल में हिन्दुओं की आबादी 14 फीसदी कम हो गई है।2022 की जनगणना के अनुसार बांग्लादेश की कुल आबादी लगभग 17 करोड़ थी. इसमें हिन्दुओं की जनसंख्या 1 करोड़ 30 लाख के आस पास थी.
    2025 तक जनसंख्या वृद्धि और माइग्रेशन के आधार पर बांग्लादेश में अनुमानित हिन्दू आबादी 1 करोड़ तीस लाख से एक करोड़ 50 के आस पास हो सकती है. ये बांग्लादेश की कुल आबादी का लगभग 7.5-8% है। 54 साल में घटती गई हिन्दू आबादी: यानी कि पिछले 54 सालों में विज्ञान, आधुनिक सुख-सुविधा में प्रगति के बावजूद बांग्लादेश में हिन्दुओं की आबादी ज्यों की त्यों रही. अगर प्रतिशत आधार पर देखा जाए तो जो हिन्दू 1971 में बांग्लादेश की आजादी का 22 प्रतिशत थे वे अब घटकर 7.5 प्रतिशत तक रह गए।
    आज़ाद बांग्लादेश में पहली जनगणना 1974 में हुई थी, जब कुल आबादी में हिंदुओं की संख्या 13.5% थी. यह प्रतिशत 1981 में घटकर 12.1%, 1991 में 10.5%, 2001 में 9.3% और 2011 की जनगणना में 8.5% हो गई. ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि आजादी के बाद से बांग्लादेश में हिंदू आबादी लगातार कम हो रही है।इसके उलट इस दौरान मुस्लिम आबादी बढ़ी है. जहां 1974 में कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या 85.4% थी, वहीं 2011 में यह 91.5% हो गई है.
    बांग्लादेश में क्यों सिकुड़ते गए हिन्दू:
    बांग्लादेश में हिन्दुओं की आबादी में गिरावट के कई ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक कारण हैं. इन कारणों की विस्तृत पड़ताल से पता चलता है कि इस देश में हिन्दुओं के खिलाफ सांस्थानिक रूप से भेदभाव किया गया. हिन्दू इसके लगातार शिकार बने।हिन्दुओं का माइग्रेशन: बांग्लादेश से हिन्दू परिवार भारत की ओर पलायन कर रहे हैं, यहां उन्हें धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक और राजनीतिक सुरक्षा की उम्मीद होती है।1947 के विभाजन से लेकर अब तक लाखों हिन्दू चले गए. 1964-2001 के बीच अनुमानित 8.1 मिलियन हिन्दू भारत आ गए. यानी कि हर साल लगभग 2 लाख 19 हजार हिन्दू बांग्लादेश से भारत की ओर आए.
    हाल में 2024 की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हिन्दुओं में असुरक्षा की भावना और बढ़ी है और वे पलायन के लिए मौके की तलाश कर रहे हैं।बांग्लादेशी हिन्दुओं पर काम करने वाली संस्था बांग्लादेश सेंटर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि कई हिंदू भारत जाना चाहते हैं, जहां उन्हें भारत के हिंदू-बहुसंख्यक होने की वजह से जाना-पहचाना सांस्कृतिक माहौल मिलता है. इसके अलावा, कई हिंदुओं के रिश्तेदार पश्चिम बंगाल और असम में हैं, जिससे शादी और पारिवारिक रिश्तों के ज़रिए माइग्रेशन का एक स्वाभाविक रास्ता बन जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश में जन्में 16 लाख हिन्दू अब भारत में रहते हैं. इनमें से कई वैसे हिन्दू हैं जो 1947 के बंटवारे के दौरान भारत आए थे।धार्मिक उत्पीड़न और हिंसा: हिन्दुओं पर हमले, मंदिरों की तोड़फोड़, भूमि हड़पना और बलात्कार जैसे अपराध बांग्लादेश में आम है. हाल में ऐसे कई मामले सामने आए है।1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने हिन्दुओं को निशाना बनाया. स्वतंत्रता के बाद भी, 1990 के दंगों, 2001 चुनाव के बाद हिंसा, और 2024 में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद 200 से ज्यादा हमले हुए. इस असुरक्षा में हिन्दू मौका मिलते ही वहां से पलायन करना चाहते हैं।हिन्दुओं में कम प्रजनन दर: बांग्लादेश में हिन्दुओं की प्रजनन दर मुसलमानों से कम है. 2014 में हिन्दुओं की प्रजनन दर 2.1 थी जबकि मुस्लिमों में ये आंकड़ा 2.3 था. इसकी वजह से भी हिन्दुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले कम बढ़ रही है.
    बांग्लादेश सेंटर ने तीन रिसर्चर्स के हवाले से बताया है कि 2019 की एक स्टडी में पाया गया कि 1989 और 2016 के बीच, हिंदुओं की आबादी बढ़ने की दर मुसलमानों की तुलना में कम थी. जिसका मुख्य कारण माइग्रेशन, कम फर्टिलिटी रेट और तुलनात्मक रूप से ज़्यादा मृत्यु दर थी.
    इस ट्रेंड को समझाते हुए ढाका यूनिवर्सिटी के पॉपुलेशन साइंसेज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर मोहम्मद मैनुल इस्लाम ने बताया कि आबादी में बढ़ोतरी या कमी तीन मुख्य डेमोग्राफिक प्रक्रियाओं से होती है: जन्म दर, मृत्यु दर और माइग्रेशन. इन तीनों कारणों ने हिंदू आबादी में कमी में योगदान दिया है।

    Post Views: 174

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया…

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1824865
    Hits Today : 960
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.