Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:गणेशपुर में भाजपा का अटल स्मृति सम्मेलन,अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

    Basti News:गणेशपुर में भाजपा का अटल स्मृति सम्मेलन,अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 29, 2025 उत्तर प्रदेश

    गणेशपुर में भाजपा का अटल स्मृति सम्मेलन,अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

    बस्ती। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में गनेशपुर कस्बे में स्थित गोल्डेन मैरेज हाल में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी के साथ राष्ट्रीय अस्मिता के सशक्त प्रतीक थे।

    विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि वाजपेयी जी दूरदर्शी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक थे। उनकी नीतियों ने ग्रामीण विकास, परमाणु शक्ति, अधोसंरचना विस्तार और कूटनीति के क्षेत्र में देश को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

    अटल स्मृति सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, जिला मंत्री विनय यादव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अटलजी की राजनीति समावेश, सौहार्द और विकास के मूलमंत्र पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कडाके की ठंड के बीच आये अतिथियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह सम्मेलन मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि अटलजी के विचारों, उनकी लोकशैली और सुशासन की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष में ऐसे कार्यक्रम समाज को वैचारिक दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होने वाजपेयी जी के नेतृत्वकाल, पोखरण परमाणु परीक्षण, लाहौर बस यात्रा, कश्मीर नीति, ग्रामीण सड़क विकास योजना तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के संरक्षण में उनकी भूमिका को ऐतिहासिक करार दिया। कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव दीपू ने किया।

    सम्मेलन में मण्डल अध्यक्ष दिलीप भट्ट, कामेन्द चौहान, सर्वजीत भारती के साथ ही सुरेन्द्र तिवारी, गजेन्द्र सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, आलोक श्रीवास्तव ‘दीपू’ ओम जी पाण्डेय, अच्युतानन्द मिश्र, अशोक सिंह, डा. आर.बी. शुक्ल, आशीष चौधरी, शिव नरायन चौधरी, लाल सिंह, राजन पाण्डेय, रामनाथ सोनकर, गणेश चौधरी, उमाशंकर चौधरी, गणेश भारद्वाज, दुर्गेश सोनकर, उदयभान चौधरी, लालचन्द्र चौधरी, विनोद, राजेश, रविन्द्र मिश्र, मोल्हू प्रसाद, महेन्द्र चौधरी, राम बहादुर चौधरी, वीरू चौधरी, विशुद्धानन्द त्रिपाठी, मोनी तिवारी, उमेश तिवारी, प्रिन्स उपाध्याय, सन्तोष पाण्डेय, पंकज चौधरी, रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजन गुप्ता, अशोक प्रजापति, विशाल चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, रामरेखा पाण्डेय, अनिल कुमार, सुड्डू सिंह, अभिषेक चौधरी, करन चौधरी, चन्द्रभान, गजेन्द्र चौधरी, हरिनाथ के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    Post Views: 117

    Related Posts

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026By Roaming Express

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026By Roaming Express

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1638483
    Hits Today : 1470
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.