Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बस्ती में फर्जी लूट का पर्दाफाश: सेल्समैन ने खुद रची दो लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, सेल्समैन गिरफ्तार

    बस्ती में फर्जी लूट का पर्दाफाश: सेल्समैन ने खुद रची दो लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, सेल्समैन गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 12, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस व लालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर दो लाख रुपये लूट के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया है। लालगंज के कड़सरी में लूट की वारदात असल में हुई ही नहीं थी। पैसों के लालच में सेल्समैन धीरेन्द्र यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम बैजीपुर थाना लालगंज ने खुद ही दो लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपित सेल्समैन को गिरफ्तार कर उसके पास से रुपए 1,66,950 व सीसी कैमरा संबंधित अन्य उपकरण के साथ सीसी कैमरे की डीवीडी भी बरामद कर ली है। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि सेल्समैन ने नौ जनवरी को रात्रि में अपने मालिक श्याम कुमार निवासी रामपुर कलवारी को सूचना दी थी कि शराब की दुकान में कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इसके श्याम ने पुलिस को सूचना दी। घटना की महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। एएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने सेल्समैन से घटना के बारे में पूछताछ की, तो उसके बयानों में काफी विरोधाभास मिला।

    जब हमने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, तो सेल्समैन की कहानी संदिग्ध लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपित सेल्समैन के खिलाफ लूट की झूठी सूचना देने, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपित सेल्समैन ने बताया गया कि मुझे इस ठेके पर काम करते हुए दो साल से ऊपर हो गया परंतु मेरी सैलरी कम होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब थी। जिसकी चिंता हमेशा लगी रहती थी। दुकान में चार-पांच से दिन से बिक्री के पैसे पड़े थे।जिसे देखकर मेरी नीयत खराब हुई तथा मैने इसे चुराने की योजना बनाई । पहले सीसी कैमरे से संबंधित कैमरा, डीवीआर, एडाप्टर, आदि सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। गल्ले में रखे रूपयों को पन्नी में रखकर दुकान के सामने ही सड़क किनारे बजड़ी-गिट्टी के ढेर में छुपाकर ऊपर से बजड़ी डाल दिया व मैनेजर को लूट हो जाने की झूठी सूचना दे दी।। गिरफ्तार व बरामदगी करने वालों में एसएचओ संजय कुमार, प्रभारी एसओजी विकास यादव, प्रभारी स्वाट / सर्विलांस शेषनाथ यादव व अभिलाष प्रताप सिंह उनकी टीम शामिल रही।

    Post Views: 141

    Related Posts

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026By Roaming Express

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026By Roaming Express

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026By Roaming Express

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026By Roaming Express

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की आंच बस्ती तक, ट्रस्ट कर्मी महेश की संपत्तियों की पड़ताल

    July 17, 2026By Roaming Express

    बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, दहेज नहीं मिलने पर शादी से किया इंकार,केस दर्ज

    July 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व…

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1658523
    Hits Today : 1300
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.