Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बस्ती में साइबर ठगी: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 1.64 लाख रुपये, केस दर्ज

    बस्ती में साइबर ठगी: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 1.64 लाख रुपये, केस दर्ज

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 12, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में साइबर ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेज कर पीड़ित के खाते से एक लाख 64 हजार 624 रुपये पार कर दिया। पुलिस ने गुलाब चंद्र निवासी मेहड़ा सैदवार थाना मुंडेरवा की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला मुंडेरवा के मेहड़ा सैदवार गांव से सामने आया है, जहां एक अज्ञात लिंक पर क्लिक करना गुलाब चंद्र को काफी महंगा पड़ गया। ठगों ने झांसा देकर पीड़ित के बैंक खाते से महज कुछ ही मिनटों में 1.64 लाख रुपये उड़ा लिए।

    जानकारी के अनुसार, पीड़ित के मोबाइल पर एक मैसेज आया था। इसमें रिवार्ड पाइंट का हवाला देते हुए एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल का एक्सेस ठगों के पास चला गया। इसके बाद बिना कोई ओटीपी साझा किए, पीड़ित के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख 64 हजार 624 रुपये कट गए।

    पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाते और बैंक को सूचित कर पाते, तब तक ठगों ने खाते को लगभग खाली कर दिया था। आनन-फानन में पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर पर काल कर कार्ड और अकाउंट ब्लाक करवाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साइबर टीम ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और जिस नंबर से लिंक आया था, उसकी जांच कर रही है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह फिशिंग और मैलवेयर का मामला लग रहा है। इसकी विवेचना सर्किल स्तर पर तैनात निरीक्षक की ओर से आरंभ कर दी गई है। एसओ ने कहा कि अक्सर लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। बैंक कभी भी फोन या लिंक भेजकर केवाईसी अपडेट करने को नहीं कहता। किसी के कहने पर कोई भी लिंक इंस्टाल न करें। यदि आपके साथ ठगी होती है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं।

    Post Views: 126

    Related Posts

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026By Roaming Express

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026By Roaming Express

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1638005
    Hits Today : 2784
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.