Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:पुलिस और खुफिया एजेंसियां के रडार पर ‘कैली’ मेडिकल कॉलेज ‘रामपुर’, धर्मांतरण को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की चल रही जांच

    Basti News:पुलिस और खुफिया एजेंसियां के रडार पर ‘कैली’ मेडिकल कॉलेज ‘रामपुर’, धर्मांतरण को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की चल रही जांच

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 14, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कथित तौर पर धर्मांतरण से जुड़े तार सामने आने की सूचना के बाद जिले में हड़कंप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कॉलेज परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है।

    सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की जांच टीम ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, रामपुर तथा ओपेक अस्पताल, कैली का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए। वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी एहतियातन कुछ एमबीबीएस छात्र-छात्राओं से पूछताछ की है।

    मेडिकल कॉलेज परिसर के मुख्य गेट सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की पहचान की जा सके। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज किया जाए।

    खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या किसी संगठित गिरोह द्वारा कॉलेज परिसर में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की गई है। मामले से जुड़े इनपुट सामने आने के बाद छात्राओं और उनके अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है। कई छात्राओं के परिजनों ने उनसे सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने को कहा है।

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सहित अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

    0000000000000000000

    इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का नाम सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    Post Views: 223

    Related Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026By Roaming Express

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026By Roaming Express

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026By Roaming Express

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026By Roaming Express

    Basti News :फर्जी नियुक्ति पर गिरी गाज, वेतन वसूली और एफआईआर के आदेश

    May 30, 2026By Roaming Express

    बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर विक्रमजोत के पास फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरी रोडवेज बस, 11 यात्री घायल

    May 30, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624546
    Hits Today : 833
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.