बस्ती जिले में ब्लॉक रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में जिला स्तरीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभिन्न शिक्षा अधिकारियों एवं समन्वयकों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव एवं नाजिया परवीन ने किया।
मुख्य अतिथि सरोज मिश्रा ने कहा कि “हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव” प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत बनाने की सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष की आयु बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कार्यकत्रियों से समर्पण भाव से कार्य करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सुपरवाइजर, नोडल शिक्षकों, एजुकेटर व शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र, मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक स्वप्निल श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों को आभार ज्ञापित किया।








Hits Today : 597
Who's Online : 13