बस्ती जिल में हरैया स्थित हाईवे पर कुमार फ्यूल पिछले 15 वर्षों से शुद्धता और सटीक माप के लिए अपनी पहचान बनाए हुए है। पेट्रोल पंप प्रबंधन का दावा है कि यहां ईंधन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता। स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालक भी यहां पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
पंप के प्रोपराइटर राजन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका उद्देश्य केवल ईंधन बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ दशक में ईमानदारी और पारदर्शिता को ही संस्थान की पहचान बनाया गया है। इसी क्रम में उन्होंने सार्वजनिक रूप से मशीनों की माप की जांच भी कराई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।
राजन गुप्ता ने बताया कि मशीनों की नियमित जांच और कैलिब्रेशन कराया जाता है, ताकि माप में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आसपास के कई पंपों की तुलना में यहां सीएनजी की कीमत करीब 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि यहां ईंधन की गुणवत्ता, सटीक माप, स्वच्छ परिसर और सहयोगी स्टाफ के कारण भरोसा बना हुआ है। प्रबंधन ने भविष्य में भी पारदर्शिता और उचित दरों के साथ सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया है ग्राहकों का कहना है कि कुमार फ्यूल पर ईंधन की गुणवत्ता और माप दोनों पर भरोसा किया जा सकता है। समय-समय पर की जाने वाली जांच और खुले तौर पर माप दिखाने की प्रक्रिया से उपभोक्ताओं में विश्वास और मजबूत हुआ है। पेट्रोल पंप परिसर में स्वच्छता, सुचारु व्यवस्था और सहयोगी स्टाफ भी ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। प्रोपराइटर राजन गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी कुमार फ्यूल इसी तरह पारदर्शिता, शुद्धता और उचित दरों के साथ सेवा देता रहेगा और ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करेगा।







Hits Today : 811
Who's Online : 15