बस्ती जिले में गुरुवार को नगर पंचायत गनेशपुर की बोर्ड बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर विस्तार से चर्चा की गई और खेल का मैदान, पार्क, मार्केट, सड़क, नाली, विवाह भवन आदि विकास कार्यों के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि गनेशपुर की जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आरओ प्लांट और नई पानी टंकी के निर्माण पर भी चर्चा हुई। साथ ही निकाय की आय बढ़ाने के लिए तालाबों की नीलामी, दुकान लाइसेंस, भवन मानचित्र शुल्क और हाउस टैक्स से राजस्व अर्जित करने के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को धनराशि प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्मा प्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूक, सुमन, गणेश कुमार, शिव नारायण, दुर्गेश, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं और विकास कार्यों को तेज करने पर जोर दिया। बैठक के संचालन में दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं, विकास, सूरज और सुधीर आदि का योगदान रहा।








Hits Today : 1017
Who's Online : 8