दुष्कर्म के वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत चार घायल
उप्र बस्ती जिले मे दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म के एक वारंटी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव में पहुंची। बताया जा रहा है कि गौर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी विपिन कुमार दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित है और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि विपिन कुमार डेंगरहा गांव में अपने मामा राजकुमार पुत्र रामकिशुन के घर पर मौजूद है। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज टिनिच अपनी टीम के साथ आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे। टीम में हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अखिलेश मौर्य और महिला कांस्टेबल मीरा यादव शामिल थे। पुलिस जब राजकुमार के घर पहुंचकर आरोपित के बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर रही थी, तभी राजकुमार और उसके परिवार के लोग तथा कुछ अन्य ग्रामीण पुलिस को देखकर आक्रामक हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा और फरसा लेकर हमला कर दिया। हमले में चौकी इंचार्ज टिनिच समेत हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अखिलेश मौर्य और महिला कांस्टेबल मीरा यादव घायल हो गए। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर दुष्कर्म का आरोपित विपिन कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर और आरोपित फरार हो चुके थे। हमले के दौरान हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह की वर्दी भी फट गई।
मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने रामकुमार पुत्र रामकिशुन, रामकिशुन पुत्र जसई, गीता पत्नी रामकुमार, प्रिंस पुत्र रामकुमार, शिवांगी पुत्री रामकुमार और प्रियांशी पुत्री रामकुमार निवासी डेंगरहा थाना गौर सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले में आरोपितों की तलाश की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Basti News दुष्कर्म के वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत चार घायल
Related Posts
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 1219 |
Who's Online : 9 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com



Hits Today : 1219
Who's Online : 9