Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026

    नोएडा में विदेश भागने की तैयारी में जुटा वेनिस मॉल का फरार मालिक सतेंद्र भसीन गिरफ्तार 

    May 1, 2026

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:बीएचयू से लौट रही 108 एम्बुलेंस डंपर में घुसी, चालक की मौके पर मौत

    Basti News:बीएचयू से लौट रही 108 एम्बुलेंस डंपर में घुसी, चालक की मौके पर मौत

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 8, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में मरीज को वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराकर लौट रही 108 एम्बुलेंस रविवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कैथी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में एम्बुलेंस के पीछे से घुस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में तैनात ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुनील यादव (35) पुत्र बच्चूलाल, निवासी ग्राम कौलपुरा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई जो बलिया जिले के दुबहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर 108 एम्बुलेंस सेवा में चालक पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार सुनील यादव मरीज को लेकर वाराणसी स्थित बीएचयू गए थे। मरीज को भर्ती कराने के बाद रविवार तड़के करीब 4:20 बजे एम्बुलेंस से वापस सीएचसी दुबहड़ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों कर्मियों ने करीब एक घंटे विश्राम भी किया था। इसके बाद दोबारा यात्रा शुरू की गई। इसी दौरान सुबह लगभग 6:15 बजे कैथी टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि चालक सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अश्वनी उस समय पीछे की सीट पर आराम कर रहे थे। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव कौलपुरा लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मृतक सुनील यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे दिव्यांश (8 वर्ष) और दिव्यांशु (6 वर्ष) हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

     

    Post Views: 146

    Related Posts

    यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: तीन लाख के लालच में हमले की तैयारी, पाकिस्तान हैंडलर्स से संपर्क में थे आरोपी

    April 24, 2026By Roaming Express

    योगी सरकार का बड़ा फैसला, नोएडा गाजियाबाद सहित प्रदेशभर के मजदूरों का वेतन बढ़ाया

    April 13, 2026By Roaming Express

    रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर GST केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में हुआ खुलासा

    April 8, 2026By Roaming Express

    जनगणना कार्यों की तैयारी की मुख्य सचिव एवं जनगणना आयुक्त ने की समीक्षा

    April 8, 2026By Roaming Express

    UP के 2025 बैच के 21 IAS अफ़सरों को ज़िले में ट्रेंनिग के लिए मिली तैनाती

    April 7, 2026By Roaming Express

    सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, वेतन वृद्धि पर कंपनी की सहमति

    April 3, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026

    – तकनीकी सत्र “अनिवार्य ई-फाइलिंग के लिए रोडमैप” विषय पर केंद्रित – पुरानी प्रथाओं का…

    नोएडा में विदेश भागने की तैयारी में जुटा वेनिस मॉल का फरार मालिक सतेंद्र भसीन गिरफ्तार 

    May 1, 2026

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

    April 29, 2026
    LATEST NEWS

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026

    नोएडा में विदेश भागने की तैयारी में जुटा वेनिस मॉल का फरार मालिक सतेंद्र भसीन गिरफ्तार 

    May 1, 2026

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1610468
    Hits Today : 744
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.