उप्र बस्ती अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षाविद् एवं कर्मा देवी ग्रुप की सीईओ अंशु सिंह गौतम को सम्मानित किया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान “समानता की कसौटी पर महिलाएं” विषय पर एक विशेष चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।अंशु सिंह गौतम को शिक्षा, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई सामाजिक पहलें भी संचालित की जा रही हैं। सम्मानित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी प्राचार्य मुकेश मिश्र, सतोष शुक्ला, वीके चौधरी ने शुभकामना दिया ।







Hits Today : 1172
Who's Online : 10