उप्र बस्ती जिले मे कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में टेम्पो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि टेम्पो में करीब सात लोग सवार थे और वह सवारी लेकर जा रहा था। हरदिया चौराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को टेम्पो से बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है







Hits Today : 1172
Who's Online : 10