उप्र बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान एक आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। रविवार दोपहर आरोपी ने शौचालय की खिड़की का शीशा तोड़कर उसके टुकड़े से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे वापस थाने लाया गया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, भरवलिया गांव निवासी 26 वर्षीय आशिक अली पुत्र असलम के खिलाफ जनवरी 2025 में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था, जहां से करीब चार-पांच माह बाद उसे जमानत मिल गई थी। बताया जाता है कि शनिवार को आशिक अली बानपुर गांव में उसी बालिका के घर पहुंच गया, जिसके संबंध में उस पर मुकदमा दर्ज था। इसकी जानकारी होने पर बालिका के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर 112 पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस आशिक अली को हिरासत में लेकर लालगंज थाने ले आई।







Hits Today : 1183
Who's Online : 7