Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » जनगणना कार्यों की तैयारी की मुख्य सचिव एवं जनगणना आयुक्त ने की समीक्षा

    जनगणना कार्यों की तैयारी की मुख्य सचिव एवं जनगणना आयुक्त ने की समीक्षा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 8, 2026 उत्तर प्रदेश

    लखनऊ, 08 अप्रैल। राज्य में आगामी जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य की तैयारियों की समीक्षा श्री एस पी गोयल, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश एवं श्री मृत्युंजय कुमार नारायण, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त, द्वारा की गई ।
    इस अवसर पर श्री मृत्युंजय कुमार नारायण, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त ने जनगणना के समृद्ध इतिहास एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना के कार्य में अनेक अवरोध आएंगे परन्तु जिला जनगणना अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी को देश के विकास में अपनी भूमिका के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण यथा मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जायेगी। जनगणना के आँकड़े देश के विकास की दिशा को तय करते हैं। जनगणना के इन आंकड़ों से ही देश में हुए विकास की झलकी मिलती है । जनगणना को जन-जन की भागीदारी से जोडा जाये तथा इसे जन-अभियान बनाया जाये ताकि जनगणना के सही आंकड़े प्राप्त हो सकें। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल रूप में संपादित की जाएगी। सभी डेटा संग्रहण, प्रविष्टि, सत्यापन एवं निगरानी कार्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से किए जाएंगे। कंचन वर्मा ने समस्त जनपदों को जनगणना कार्य में सहयोग करने एवं सफल बनाने हेतु निर्देशित किया।
    मुख्य सचिव महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि :-
    1. घनी शहरी बस्तियों में कवरेज:
    घनी शहरी, झुग्गी एवं उच्च गतिशील आबादी वाले क्षेत्रों में पूर्ण और सटीक गणना सुनिश्चित की जाए, विशेषकर जब राज्य की लगभग 35% आबादी शहरी है और 17 नगर निगम शामिल हैं।
    2. कार्मिकों का डिजिटल डेटाबेस:
    लगभग 5.5 लाख प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, उनका सत्यापित विवरण सहित अद्यतन डिजिटल डेटाबेस 10 अप्रैल तक तैयार किया जाए।
    3. प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण:
    सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फील्ड में तैनाती से पूर्व अनिवार्य, समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 7 मई के बीच पूर्ण किया जाए। प्रशिक्षण हेतु जारी शासनादेश के अनुसार प्रोजेक्टर, कक्ष, जलपान और उपस्थिति जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशिक्षण 6 मई से पूर्व पूरा कराया जाए।
    4. गणना ब्लॉकों का सीमांकन:
    मकान सूचीकरण एवं गणना ब्लॉकों का स्पष्ट सीमाओं के साथ सटीक एवं त्रुटिरहित निर्धारण सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी सहायकों की भर्ती शीघ्र पूर्ण कर geo-tagging और सीमांकन कार्य को सुदृढ़ किया जाए।
    5. स्व-गणना को बढ़ावा:
    आगामी जनगणना में आम जनता के लिए स्व-गणना का प्रावधान किया गया है। सभी नागरिकों के लिए समावेशी व्यवस्था और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करते हुए व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से स्व-गणना को प्रोत्साहित किया जाए। उत्तर प्रदेश में स्वगणना पोर्टल 7 मई से 21 मई, 2026 तक उपलब्ध रहेगा, जिस पर कोई भी अपने परिवार अपनी जानकारी भर सकेगा।

    स अवसर पर निदेशक शीतल वर्मा, निदेशक द्वारा जनगणना 2027 की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं डिजिटल रूपांतरण से संबंधित एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई, जिसमें राज्य की तैयारी और प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत किया। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना (22 मई से 20 जून, 2026 ) एवं दूसरे चरण ( 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2027)में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
    इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा यू, प्रमुख सचिव (राजस्व), श्री मनीष चौहान, प्रमुख सचिव (GAD), श्रीमती अमृता सोनी, सचिव, श्री अभिषेक प्रकाश, सचिव आदि उपस्थित थे। विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग में समस्त मंडलायुक्त, समस्त जिलाधिकारी , समस्त नगर आयुक्त उपस्थित रहे।

    Post Views: 154

    Related Posts

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026By Roaming Express

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026By Roaming Express

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026By Roaming Express

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026By Roaming Express

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की आंच बस्ती तक, ट्रस्ट कर्मी महेश की संपत्तियों की पड़ताल

    July 17, 2026By Roaming Express

    बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, दहेज नहीं मिलने पर शादी से किया इंकार,केस दर्ज

    July 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व…

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1658483
    Hits Today : 788
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.