संवाददाता (पंकज सिंह )
उप्र बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर शहर क्षेत्र में गुरुवार रात यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में यह अभियान रात 10 बजे से 12 बजे तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान मालवीय तिराहा, दक्षिण दरवाजा, बड़ेबन और रोडवेज तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, स्टंट करने, शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 146 वाहनों का चालान करते हुए कुल 1 लाख 74 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।








Hits Today : 1527
Who's Online : 8