Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    June 3, 2026

    Basti News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कांस्टेबल समेत तीन पर केस दर्ज

    June 3, 2026

    Basti News:खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

    Basti News:खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJune 3, 2026 उत्तर प्रदेश

    एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा, पकड़ने के दौरान भागने का किया प्रयास

    संवादददाता ( पंकज सिंह)

    बस्ती। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सदर तहसील में तैनात एक कानूनगो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कानूनगो खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने टीम से बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सैफाबाद निवासी आसमान सिंह ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि सदर तहसील में तैनात कानूनगो अशर्फी लाल धारा-21 के तहत खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शिकायतकर्ता ने जैसे ही कानूनगो को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान कानूनगो ने टीम के कब्जे से छूटकर भागने की कोशिश की। हालांकि टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ कोतवाली ले गए। इस दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ऐसी शिकायतें दर्ज हैं या नहीं।

    अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो अशर्फी लाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Post Views: 111

    Related Posts

    Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    June 3, 2026By Roaming Express

    Basti News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कांस्टेबल समेत तीन पर केस दर्ज

    June 3, 2026By Roaming Express

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026By Roaming Express

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026By Roaming Express

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026By Roaming Express

    Basti News: कोडीन कफ सिरप प्रकरण: भोला जायसवाल की न्यायिक रिमांड 15 जून तक मंजूर

    June 2, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    June 3, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    June 3, 2026

    उप्र बस्ती जिले में संचालित तीन प्रमुख टोल प्लाजा के अनुबंध-पत्रों का समय से नवीनीकरण नहीं…

    Basti News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कांस्टेबल समेत तीन पर केस दर्ज

    June 3, 2026

    Basti News:खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Basti News:ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहकों में नाराजगी

    June 3, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    June 3, 2026

    Basti News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कांस्टेबल समेत तीन पर केस दर्ज

    June 3, 2026

    Basti News:खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

    June 3, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1627271
    Hits Today : 2360
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.