Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:मदरसे के अभिलेखों में जीवित लोगों को दिखाया मृत, प्रबंधक गिरफ्तार

    Basti News:मदरसे के अभिलेखों में जीवित लोगों को दिखाया मृत, प्रबंधक गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJune 13, 2026 उत्तर प्रदेश

    संवादददाता ( पंकज सिंह)

    बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे की प्रबंध समिति से जुड़े संस्थापक सदस्यों को अभिलेखों में फर्जी तरीके से मृत दर्शाकर उनके नाम हटाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और करहली चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे फुटहिया क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।

    पुलिस के अनुसार, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तालीमुल इस्लाम अशरफिया, मौजा मटेरा के संस्थापक सदस्य मो. नजीर, सेराजुद्दीन, मुनव्वर अली और मेंहदी हसन ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वर्ष 2005 में सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स, गोरखपुर में पंजीकृत इस संस्था में मुनव्वर अली नायब सदर, सेराजुद्दीन सेक्रेटरी तथा मो. नजीर और मेंहदी हसन सदस्य थे।

    आरोप है कि संस्था के प्रबंधक अब्दुररब निवासी मटेरा ने ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर मो. नजीर को वर्ष 2009 में मृत दिखा दिया। इसी तरह सेराजुद्दीन, मुनव्वर अली और मेंहदी हसन को भी जीवित रहते हुए फर्जी शपथ-पत्र और मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर मृत घोषित कर उनके नाम प्रबंध समिति से हटवा दिए।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय में नोटरीकृत शपथ-पत्र प्रस्तुत कर संबंधित सदस्यों को मृत दर्शाया और उनके स्थान पर अपने रिश्तेदारों को समिति में शामिल करा दिया। आरोप है कि बाद में अन्य सदस्यों के नाम भी अभिलेखों में कूटरचना कर दर्ज किए गए।

    नगर थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके आधार पर आरोपी प्रबंधक अब्दुररब को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

    Post Views: 117

    Related Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026By Roaming Express

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया…

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1824343
    Hits Today : 3365
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.