उप्र बस्ती सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पद्मापुर पांडवनगर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के चार छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के छात्र ओमजी सिंह ने बैचलर ऑफ साइंस में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति पुरस्कार हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने स्नातक के सभी संकायों में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर स्वर्गीय द्वारिकानाथ सिंह स्वर्ण पदक तथा स्नातक कृषि विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।
वहीं, एमएससी एग्रोनॉमी की छात्रा शचि मिश्रा, एमएससी हॉर्टिकल्चर की छात्रा स्वाति सिन्हा तथा एमएससी एक्सटेंशन की छात्रा श्वेता राव को अपने-अपने विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
महाविद्यालय के चार छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलने पर प्रबंधक एवं सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक कवीन्द्र चौधरी, प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, संदीप मौर्य और रामा श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।







Hits Today : 2010
Who's Online : 10