बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने रेनकोट वितरित किए
उप्र बस्ती जिले में बरसात के मौसम में भी जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र की गणेशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों को पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने रेनकोट वितरित किया । इस दौरान कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर मौसम में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और जनसुविधाओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित कार्य वातावरण की कामना की गई। कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प है” और इसी भावना के साथ क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।








Hits Today : 3426
Who's Online : 9