संवाददाता पंकज सिंह
उप्र बस्ती जिले में पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का किया गया वादा धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। उनके वादे के तहत बहनों के खातों में ₹500 की पहली किस्त भेजे जाने की बात सामने आई है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने की खबर से लाभार्थी महिलाओं में खुशी का माहौल है।
मनीष मिश्रा ने महिलाओं से किए वादे में कहा था कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इसी क्रम में ₹500 की पहली किस्त खातों में पहुंचने को उनके समर्थक वादे की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।
मनीष मिश्रा ने कहा कि बस्ती को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका संकल्प है। जनता और विशेष रूप से बहनों से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
रक्षाबंधन से पहले खातों में राशि पहुंचने की खबर से महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं का कहना है कि यदि इसी तरह किए गए वादों को पूरा करने का सिलसिला जारी रहा तो आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा मिल सकती है।
वादे से काम तक का सफर
मनीष मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में भी महिलाओं के हित में कई कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने किए गए संकल्पों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।
उन्होंने कहा, “वादे अगर हों सच्चे तो विश्वास बन जाते हैं, बहनों के चेहरे की मुस्कान में खास बन जाते हैं। मनीष भैया ने जो संकल्प उठाया है आज, बहनों के सम्मान से वही प्रयास बन जाते हैं।”









Hits Today : 1851
Who's Online : 10