संवाददाता ( पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग का वादा समाजसेवी एवं पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने पूरा किया। शुक्रवार को उन्होंने मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और भगवान के दर्शन किए। मंदिर के महंत मनीष शर्मा और व्यापारियों ने मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग का आग्रह किया था। मनीष मिश्रा ने मंदिर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भगवान के गर्भगृह में पहुंचकर वहां की स्थिति देखी। गर्मी अधिक होने पर उन्होंने कहा कि जब यहां आने वाले लोगों को इतनी गर्मी महसूस हो रही है तो ठाकुरजी को भी गर्मी लगती होगी। उन्होंने तत्काल गर्भगृह में एसी लगवाने का वादा किया था। शुक्रवार को उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए मंदिर के गर्भगृह में एसी लगवा दिया। इससे मंदिर से जुड़े लोगों और व्यापारियों ने प्रसन्नता जताई। समाजसेवी गिरधारी लाल साहू, गौरव गुप्ता विक्की, दिनेश जायसवाल, चुनमुन लाल, कमल जायसवाल, सुनील तुलस्यान, पप्पू सिंह, श्यामू जायसवाल, गणेश जायसवाल, विशाल कश्यप, विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, स्कंद जायसवाल, आनंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, बिट्टू गुप्ता समेत पांडेय बाजार के व्यापारियों ने मनीष मिश्रा के सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार जताया और शुभकामनाएं दीं।









Hits Today : 1858
Who's Online : 13