उप्र बस्ती जिले में पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, सुरेंद्र नगर, कटरा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कृष्ण-लीला पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर भक्ति और भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी।
बच्चों की प्रस्तुति में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। मंच पर बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और शानदार अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
महोत्सव में डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, संस्कृति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। जन्माष्टमी महोत्सव में प्रस्तुति बच्चों के लिए उत्साह और गौरव का अवसर रही।








Hits Today : 1709
Who's Online : 12