उप्र बस्ती जिले में कुदरहा ब्लॉक के चरकैला बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से सड़क के दोनों तरफ अस्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
चरकैला-महुआपार कला लिंक मार्ग पर लंबे समय से जलभराव के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सुअरहा और दक्षिण पटरी पर चरकैला के बीच सीमा विवाद के चलते करीब पांच वर्षों से बारिश के मौसम में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हु
जलनिकासी की समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक दूधराम को शिकायती पत्र सौंपा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले के समाधान की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।
एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार आकांक्षा श्रीवास्तव, बीडीओ आलोक कुमार पंकज, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता महावीर वर्मा, कानूनगो रामसागर, क्षेत्रीय लेखपाल अरुण पांडेय समेत अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ चरकैला बाजार पहुंचे। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों ओर अस्थायी जलनिकासी कराई गई।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता महावीर वर्मा ने बताया कि जलनिकासी का प्रस्ताव करीब पांच वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था, लेकिन आपसी विवाद और विरोध के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। अब अस्थायी व्यवस्था के साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।










Hits Today : 1505
Who's Online : 8