संवाददाता (पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में रुपये के लिए धमकाने और रकम न देने पर बाइक लेकर जाने के मामले में सोनहा पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे शिकायतकर्ता अपनी पल्सर बाइक से रामनगर चौराहे के पास नहर पर खड़ा था। इसी दौरान परसाकुतुब निवासी विनोद कुमार शर्मा (28) वहां पहुंचा और रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर विनोद बाइक लेकर चला गया। शिकायतकर्ता ने बाइक वापस मांगी तो आरोपी ने उसे लौटाने के बदले भी रुपये की मांग की। इसके बाद शिकायत के आधार पर सोनहा थाने में केस दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 30 सितंबर की सुबह करीब 6:45 बजे विनोद कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शिकायतकर्ता की पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक तारकेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल सूर्य प्रताप साहनी और हेड कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।








Hits Today : 2820
Who's Online : 15