Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 19, 2026 उत्तर प्रदेश

    सीतापुर और बहराइच के रहने वाले हैं आरोपी, दो गैंगस्टर भी शामिल; चोरी में इस्तेमाल कार, नकदी और आभूषण बरामद

    उप्र बस्‍ती जिले में गौर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो गैंगस्टर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताले तोड़कर या खिड़की के रास्ते घरों में घुसकर चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल कार, नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

    सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गौर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद उनके खुलासे के लिए सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं। एंटी थेफ्ट टीम, एसओजी और गौर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    रेकी के बाद सूने मकानों को बनाते थे निशाना

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले मकानों की रेकी करते थे। जिन घरों में ताले लगे मिलते थे, उन्हें निशाना बनाते थे। रात के अंधेरे में ताले तोड़कर या खिड़की के रास्ते घर में दाखिल होकर आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस का दावा है कि गिरोह कई जिलों में सक्रिय था।

    गिरफ्तार आरोपियों में चार सीतापुर और एक बहराइच जिले का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों में भी चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    सीतापुर के चार, बहराइच का एक आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार वर्मा पुत्र छोटेलाल निवासी औरीसायपुर, थाना तंबौर; सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान पुत्र रामजीवन निवासी कुट्टी सुपौली, मौजा लोनिया पुरवा, थाना लहरपुर; अवधेश चौहान पुत्र बाबूराम निवासी बेदौरा, थाना रेउसा; धनीराम पुत्र जगन्नाथ निवासी ऊंचगांव करहेका, थाना सकरन, जिला सीतापुर और आमिर पुत्र मेराज निवासी महराजगंजजोत चांदपार, थाना हरदी, जिला बहराइच के रूप में हुई है।

    पुलिस ने राजकुमार वर्मा और सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान को गैंगस्टर बताया है।

    पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

    गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Post Views: 62

    Related Posts

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:बस्ती में बाबा बागेश्वर की कथा कराने की पहल, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आगमन का प्रस्ताव

    October 18, 2026By Roaming Express

    बस्ती में तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश

    October 17, 2026By Roaming Express

    Basti News: ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

    October 14, 2026By Roaming Express

    Basti News:पूर्व IAS की गिरफ्तारी से गरमाई बस्ती की सियासत, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के सियासी भविष्य पर उठने लगे सवाल

    October 14, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    Don't Miss

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    सीतापुर और बहराइच के रहने वाले हैं आरोपी, दो गैंगस्टर भी शामिल; चोरी में इस्तेमाल…

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026

    Basti News:बस्ती में बाबा बागेश्वर की कथा कराने की पहल, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आगमन का प्रस्ताव

    October 18, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1813999
    Hits Today : 6650
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.