Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नेपाल की अंतरिम सरकार ने किया मंत्रिमंडल का ऐलान

    नेपाल की अंतरिम सरकार ने किया मंत्रिमंडल का ऐलान

    कुलमान घीसिंग, रामएशोर खनाल और ओम प्रकाश आर्याल  को मिली जगह
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 14, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

     

    – वरिष्ठ अधिवक्ता सविता भंडारी को देश की पहली महिला अटॉर्नी जनरल किया नियुक्त

    नेपाल बोर्डर से अशोक झा: नेपाल की अंतरिम सरकार ने अपने पहले मंत्रिमंडल का ऐलान कर दिया है। अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तीन प्रमुख चेहरों को अपनी टीम में जगह दी है- कुलमान घीसिंग, रामएशोर खनाल और ओम प्रकाश आर्याल। इन तीनों को कल शपथ दिलाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि तीनों का भारत से भी गहरा जुड़ाव रहा है। माना जा रहा है कि कार्की का यह चुनाव राजनीतिक संतुलन और व्यावहारिक सुधारों की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और न्यायिक सुधार के क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय इन नामों ने यह संकेत दिया है कि नई सरकार अनुभव और कार्यकुशलता पर भरोसा करेगी।
    इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता सविता भंडारी को देश की पहली महिला अटॉर्नी जनरल नियुक्त कर एक ऐतिहासिक फैसला भी किया। 99 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी की पुत्री सविता को यह जिम्मेदारी सौंपना नेपाल की न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। कुलमान घीसिंग: ऊर्जा जगत के “पावर हीरो” कुलमान घीसिंग का नाम नेपाल में ऊर्जा क्षेत्र का पर्याय बन चुका है। नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के कार्यकारी निदेशक रहते हुए उन्होंने देश को लोडशेडिंग जैसी गंभीर समस्या से बाहर निकाला। तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता ने उन्हें जनता का नायक बना दिया। जनता उन्हें अब भी ‘पावर हीरो’ कहती है। जमशेदपुर स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले घीसिंग के मंत्री बनने से साफ है कि नई सरकार ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा ध्यान देगी।रामएशोर खनाल: वित्तीय नीतियों के जानकार
    पूर्व वित्त सचिव रहे रामएशोर खनाल कराधान और बजट प्रबंधन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। कई बार उन्होंने संकटग्रस्त वित्तीय तंत्र को स्थिर करने में अहम भूमिका निभाई है। पारदर्शी नीतियों और कर सुधारों के कारण उन्हें देश के वित्तीय ढांचे का मजबूत मुकाम दिलाने वाले चेहरे के रूप में जाना जाता है। खनाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नेपाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और विदेशी निवेश आकर्षित करने में उनकी निर्णायक भूमिका रही है। नई सरकार में उनकी मौजूदगी इस ओर इशारा करती है कि कार्की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक पुनर्निर्माण पर फोकस करना चाहती हैं। भारत के लोगों के साथ उनका दशकों पुराना रिश्ता है। ओम प्रकाश आर्याल: संविधान और न्याय के पैरोकार ओम प्रकाश आर्याल लंबे समय से शीर्ष अदालतों में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वे कई ऐतिहासिक मामलों में कानूनी पैरवी कर चुके हैं और लगातार न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए आवाज उठाते रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने कई जनहित याचिकाएं दायर कर सरकार और संस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया। उनकी नियुक्ति से यह साफ है कि कार्की सरकार न्यायिक सुधार और कानून के शासन को अपनी प्राथमिकता में सबसे आगे रख रही है। इनका भारतीय कानूनव‍िदों और सरकारी अफसरों के साथ रिश्ता रहा है।

    Post Views: 152
    #nepal

    Related Posts

    सैकड़ों करोड़ का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार.

    February 27, 2026By Roaming Express

    नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

    February 23, 2026By Roaming Express

    जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज का विस्तार, जल्द आएगा IPO

    February 21, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात, विरोधियों में हलचल

    February 17, 2026By Roaming Express

    कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का शिव तांडव

    February 15, 2026By Roaming Express

    नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित फॉक्सकॉन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

    February 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1548804
    Hits Today : 1192
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.