Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बहराइच व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी गौरीशंकर भानीरामका का निधन, व्यापारी जगत व समाज में शोक की लहर

    बहराइच व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी गौरीशंकर भानीरामका का निधन, व्यापारी जगत व समाज में शोक की लहर

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 23, 2025 उत्तर प्रदेश

    बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिष्ठित व्यापारी नेता गौरीशंकर भानीरामका का सोमवार की देर रात निधन हो गया। 80 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने बहराइच स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले के व्यापारिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    परिजनों ने बताया कि बुधवार 24 सितम्बर को शहर के त्रिमुहानी घाट शवदाह स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी शव यात्रा डीएसएल ग्रीन सिटी [DSL GREEN CITY] स्थित उनके निज निवास से त्रिमुहानी घाट के लिए बुधवार सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी।
    अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर दरगाह रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया है।
    वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
    स्वर्गीय भानीरामका 1985 में व्यापार मंडल के बहराइच जिलाध्यक्ष बने थे और चार दशक तक लगातार इस पद को सुशोभित करते रहे। व्यापार जगत की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाना तथा छोटे-बड़े व्यापारियों की आवाज बनना उनकी प्राथमिकता रही।

    व्यापारी हित सर्वोपरि की भावना-
    व्यापार मंडल के तमाम आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती आई थी। व्यापारियों के बड़े से बड़े मसले वह सरलतापूर्वक सुलझा देते थे। अधिकारियों से उनके मधुर संबंध थे, बावजूद इसके व्यापारी हित में वह कभी समझौता नहीं करते थे। यही कारण रहा कि उन्हें हमेशा एक सशक्त और निर्भीक व्यापारी नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा।

    गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी। वह रोटरी क्लब बहराइच के संस्थापक सदस्यों में शामिल होकर इस सामाजिक संगठन के तमाम बड़े पदों पर रहे। समाज सेवा से जुड़े कार्यों में उन्होंने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। अग्रवाल समाज में भी उनका उल्लेखनीय योगदान था, समाज द्वारा उन्हें “अग्रकुल गौरव” की उपाधि प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त अनेक गैर राजनीतिक सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कालेज, धार्मिक व खेल से जुड़े संगठनों व कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका रहती थी।

    उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और जनहित के मुद्दों पर गहरी रुचि ने उन्हें व्यापारियों और समाज के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना दिया था।
    अपने जीवन काल के अंतिम समय तक उन्होंने अपने व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।

    उनके निधन पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारी समुदाय, सामाजिक, राजनैतिक व गैर राजनीतिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अशोक मातनहेलिया, दीपक कुमार सोनी ‘दाऊजी’, आशीष कंसल, कुलभूषण अरोरा, लव मल्होत्रा, बृजमोहन मातनहेलिया, मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, विजय छापड़िया, पंकज छाबड़ा, सुमित खन्ना सहित अनेक व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भानीरामका जी का जाना बहराइच के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

    Post Views: 131

    Related Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, शिक्षकों-छात्रों ने खेली गुलाल की होली

    February 28, 2026By Roaming Express

    Basti News:रुधौली में भीषण सड़क हादसा: सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे की मौत

    February 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1549317
    Hits Today : 857
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.