Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी आदित्यनाथ

    ‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी आदित्यनाथ

    श्रावस्ती से सीएम योगी ने दिया कड़ा संदेश, कहाः कई पीढ़ियों के लिए नजीर बन जाएगी कार्रवाई
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 27, 2025 उत्तर प्रदेश

    ‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी आदित्यनाथ

    श्रावस्ती से सीएम योगी ने दिया कड़ा संदेश, कहाः कई पीढ़ियों के लिए नजीर बन जाएगी कार्रवाई

    *-सीएम योगी ने अराजक तत्वों को दी चुनौती, कहाः न तो हम छोड़ेंगे और न ही वे छूट पाएंगे*

    *-आस्था अंतः करण का विषय है प्रदर्शन का नहीं, प्रदेश में लागू रहेगा लाउडस्पीकर के प्रयोग पर प्रतिबंधः सीएम योगी*

    *-सीएम योगी बोलेः जिन लोगों को शांति और कल्याण रास नहीं आता उनकी डेंटिंग-पेंटिंग करने का लेना पड़ता है सहारा*

    *-बच्चों व महिलाओं के आड़ में छुपे शरारती तत्वों को सीएम योगी ने बुजदिल दिया करार, बोलेः भारी कीमत चुकानी पड़ेगी*

    *-अराजक तत्वों पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहाः जहन्नुम में भी नहीं मिलेगी तालिबानी व दारूल इस्लाम की व्यवस्था*

    *-510 करोड़ रुपए की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर सीएम योगी ने घोषित की 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस पर छुट्टी*

    *-प्रदेश भर के देवालयों में रामायण पाठ का होगा आयोजन, संस्कृति व पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित होगा कार्यक्रम*

    *श्रावस्ती, 27 सितंबर।* प्रदेश में ‘आई लव मुहम्मद’ की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश दिया है। शनिवार को श्रावस्ती में 510 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग हैं जिनको शांति और कल्याण अच्छा नहीं लगता। जब भी कोई हिंदू पर्व और त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है और उनकी गर्मी को शांत करने के लिए हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है। अराजकता करने वालों को चंड-मुंड की संज्ञा देते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे माँ भगवती चंड-मुंड को रौंदने का कार्य करती हैं उसी प्रकार समाज के लिए संकट उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो कई पीढ़ियों के लिए नजीर बन जाएगी। उन्होंने कहा अराजक तत्वों को दो टूक कहाः सनातन सभी का सम्मान करता है मगर मूल्यों की अवहेलना करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश है कि ‘न छूटोगे और न छूट पाओगे’।
    साथ ही, सीएम योगी ने 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस पर छुट्टी की घोषणा करते हुए प्रदेश भर के देवालयों में संस्कृति व पर्यटन विभाग के सहयोग रामायण पाठ के आयोजन की बात कही।

    *अंतः करण का विषय है उपासना*
    मुख्यंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि इस्लाम में एक ओर कहते हैं हम बुत परस्ती का विरोध करते हैं, ये उनकी फिलॉसफी है। हम तो मूर्ति पूजक हैं साकार और निराकार ब्रह्म की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि व विजयादशमी का पर्व पर अव्यवस्था पैदा करने वाले चंड-मुंड जैसा कार्य कर रहे हैं जिसे माँ भगवती कभी बर्दाश्त करने वाली नहीं है। माँ भगवती तो ऐसे चंड और मुंड को रौंदने का ही कार्य करती है और इसीलिए सभी सनातन धर्मावलंबी माँ भगवती दुर्गा की पूजा इसीलिए करते हैं, जिससे शक्ति अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि उपासना आपका निजी विषय है, अंतःकरण का विषय होना चाहिए। यह चौराहे पर प्रदर्शन करने का विषय नहीं होना चाहिए। इसलिए हम लोगों ने कहा कि धर्म स्थलों पर माइक बंद होने चाहिए। यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश में यथावत रहेगा। अराजकता कतई स्वीकार्य नहीं है।

    *बुजदिलों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत*
    सीएम योगी ने कहा कि हम सम्मान सभी को देंगे, सुरक्षा सभी को देंगे, लेकिन अगर किसी ने आस्था के नाम पर तोड़फोड़ व आगजनी की तो वह परिणाम भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि राह चलते नागरिकों पर हमला करने वालों, बेटियों को परेशान करने वालों, व्यापारियों व पुलिस पर हमला करने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं और छूटने भी नहीं देंगे। प्रतिष्ठानों में आगजनी करने का दुस्साहस करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उसके ही नहीं बल्कि उसकी कई पीढ़ियों के लिए नजीर बन जाएगी। वह बोले, कोई सनातनी भेदभाव नहीं करता मगर पर्व-त्योहारों में व्यवधान और माहौल खराब करना स्वीकार्य नहीं है। ये चेतावनी है उन लोगों को जो बच्चों व महिलाओं की आड़ में बुजदिलों की तरह कार्य करने का काम कर रहे हैं इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    *जहन्नुम में भी नहीं मिलेगी तालिबानी व दारूल इस्लाम की व्यवस्था*
    सीएम योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का संदेश भारत दुनिया को दे रहा है। लेकिन, कुछ लोग हैं जिन्हें शांति अच्छी नहीं लगती। महापुरुष किसी भी परंपरा में हों उनका सम्मान होना चाहिए मगर आस्था अंतःकरण का विषय है प्रदर्शन का नहीं। चौराहों पर उपद्रव की कोई छूट नहीं है। लाउड स्पीकरों पर प्रतिबंध उत्तर प्रदेश में यथावत रहेगा। तालिबानी व्यवस्था और दारूल इस्लाम की व्यवस्था तो उन्हें जहन्नुम में भी नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सभी को सुविधा, सम्मान और संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ और सबका विकास हमारा ध्येय है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट बन रहा है, देश-दुनिया के टूरिस्ट यहां आएंगे तो विकास श्रावस्ती का होगा। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है और उपद्रवियों व माफियाओं से निपटना जानता है। उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि वह दिन गए जब लूटमार और माफियाओं से हाथ मिलाने का चलन था। हम अराजकता बर्दाश्त नहीं करते और जो ऐसा करेगा उसकी छाती पर बुल्डोजर चलाना भी जानते हैं।

    *नए भारत का हो रहा दर्शन*
    सीएम योगी ने कहा कि आज नए भारत का दर्शन हो रहा है, विकास और विरासत की नई आभा देखने को मिल रही है। हर सनातन धर्मावलंबी एक ही बात कहता था, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर तो बन ही गया, अब अयोध्या पर्यटन मानचित्र पर नया केन्द्र बनकर उभर रही है। 19 अक्तूबर को इस बार फिर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर सीएम योगी ने सभी से अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान किया। भारतीय संस्कृति जितनी समृद्ध होगी और भारत जितना मजबूत होगा उतना ही वैश्विक लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यही संदेश भारत दुनिया को दे रहा है। भेड़िया के आतंक वाले कैसरगंज के क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रावस्ती, बहराइच, गोण्डा व बलरामपुर के जिन लोगों के पास मकान नहीं हैं उनको आवास उपलब्ध कराया जाएगा तथा सर्वे का कार्य जारी है। जिसके पास राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें यह उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

    *महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में रहेगी छुट्टी, देवालयों में होगा रामायण का पाठ*
    सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 7 अक्तूबर को छुट्टी की घोषणा भी हम उनकी इस पवित्र भूमि से कर रहे हैं। हर देव मंदिर में इस दिन महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचे गए रामायण के अखंड पाठ का भी कार्यक्रम होगा जिसको प्रदेश का पर्यटन व संस्कृति विभाग आयोजित करेगा। उन्होंने प्रससन्ना व्यक्त करते हुए कहा कि माता सीता द्वार व महर्षि वाल्मीकि के इस पावन आश्रम में आकर श्रावस्ती को विकास के साथ कदमताल करते देखना सुखद अनुभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि हमारी आस्था के प्रतीक हैं। रामायण के रूप में संस्कृत का पहला मौलिक ग्रंथ व महाकाव्य महर्षि वाल्मीकि ने हम सबको दिया है जो इस लोक और परलोग में भी हमारी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।

    *श्रावस्ती के ऐतिहासिक महत्व का किया उल्लेख*
    सीएम योगी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता जानकी व महर्षि वाल्मीकि की इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं। इस जनपद का पौराणिक काल से महत्व रहा है। श्रावस्ती को भगवान राम के पुत्र लव की राजधानी बनाकर देश को अभय प्रदान किया था । इसी श्रावस्ती में भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त होने के बाद चतुर्मास की अवधि व्यतीत की थी। यह जैन तीर्थंकर भगवान संभवनाथ भी इसी पावन धरा पर अवतरित हुए थे और महाराज सुलेलदेव ने सलार मसूद जैसे आक्रांताओं को धूल चटाने का कार्य भी किया था। चंद्रगुप्त के समय श्रावस्ती भारत की आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बिंदु था।

    *मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित*
    मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की लाभार्थी राजकुमारी पत्नी स्व. रामकुमार, कमली पत्नी स्व. ननके को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। बाढ़ प्रभावित शिवराम व सर्वजीत को 1.20 लाख- 1.20 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सत्येंद्र कुमार को 10 लाख, आलोक कुमार को 18.94 लाख तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत रिंकी रावत को पांच लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र विपिन मिश्र पुत्र राजकिशोर मिश्र, शिवांश सिंह पुत्र आलोक कुमार सिंह, ज्योति पांडेय पुत्री राजेंद्र प्रसाद पांडेय, साहिबे आलम पुत्र नूर आलम, आशीष यादव पुत्र शोभाराम यादव को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक रामफेरन पांडेय, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र,पद्मसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र आदि मौजूद रहे। श्रावस्ती के विकास को समर्पित एक लघु फिल्म का चित्रण भी कार्यक्रम में किया गया।

    Post Views: 298

    Related Posts

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026By Roaming Express

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026By Roaming Express

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

     पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर बस्ती। शहर के कंपनी बाग…

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1825205
    Hits Today : 2263
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.